शादी के 9 साल बाद मां बनीं दृष्टि धामी, प्रेग्नेंसी के 10वें महीने में दिया बेटी को जन्म

WD Entertainment Desk
बुधवार, 23 अक्टूबर 2024 (11:29 IST)
टीवी एक्ट्रेस दृष्टि धामी शादी के 9 साल बाद मां बन गई हैं। एक्ट्रेस ने प्रेग्नेंसी के 10वें महीने में एक प्यारी सी बेटी को जन्म दिया है। इसकी जानकारी दृष्टि ने सोशल मीडिया पर एक पोस्ट शेयर करके दी है। बता दें कि 10वें महीने की प्रेग्‍नेंसी को लेट टर्म प्रेग्‍नेंसी कहते हैं। 
 
दृष्टि ने पोस्ट शेयर करते हुए लिखा, 'वह आ गई है। 22.10.2024 को।' वीडियो में एक क्यूट हाथी का बच्चा नजर आ रही है। इसके बाद लिखा आता है स्वर्ग से सीधा हमारे दिल में। एक नई जिंदगी,एक नई शुरुआत। 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

A post shared by Drashti Dhami (@dhamidrashti)

दृष्टि धामी के पोस्ट पर फैंस और सेलेब्स कमेंट करके उन्हें बधाई दे रहे हैं। सनाया ईरानी ने लिखा, 'मेरी बेबी गर्ल आ गई है।' इसके अलावा जेनिफर विंगेट, रुबीना दिलैक, नकुल मेहता, करण ग्रोवर, दिशा परमार, मौनी रॉय ने भी उन्हें बधाई दी है। 
 
बता दें कि दृष्टि धामी ने साल 2015 में बिजनेसमैन नीरज खेमका संग शादी रचाई थी। शादी से पहले दोनों ने एक दूसरे को पांच साल तक डेट किया था। दृष्टि धामी मधुबाला एक इश्क एक जुनून, दिल मिल गए, गीत हुई सबसे पराई, परदेस में है मेरा दिल जैसे कई टीवी शोज में नजर आ चुकी हैं। 
 

सम्बंधित जानकारी

Show comments

बॉलीवुड हलचल

पंजाब बाढ़ पीड़ितों की मदद के लिए अक्षय कुमार ने बढ़ाया हाथ, दान किए 5 करोड़ रुपए

Bigg Boss 19 के घर का माहौल हुआ रोमांटिक, आवेज दरबार ने घुटनों पर बैठकर नगमा मिराजकर को किया प्रपोज

कभी फोटोग्राफर की नौकरी करते थे यश जौहर, घर से भागकर पहुंचे थे मुंबई

इस वजह से अपनी फिल्मों के नाम K से रखते हैं राकेश रोशन

दृश्यम और सूर्यवंशी जैसी फिल्मों में नजर आए एक्टर आशीष वारंग का निधन, 55 साल की उम्र में ली अंतिम सांस

सभी देखें

जरूर पढ़ें

War 2 रिव्यू: लचर स्क्रिप्ट और निर्देशन के कारण रितिक और एनटीआर हारे युद्ध, पढ़ें पूरी समीक्षा

कुली: द पावर हाउस रिव्यू– रजनीकांत का जलवा बरकरार, लेकिन कहानी में लगा ब्रेक

शोले के 50 साल पर जानिए 50 अनसुने किस्से: गब्बर के डर से लेकर जय-वीरू की दोस्ती तक

वॉर 2 हिट है या फ्लॉप? क्या कहता है बॉक्स ऑफिस? रितिक रोशन की फिल्म का क्या है हाल?

शोले की दीवानगी 50 साल बाद भी बरकरार, क्यों यह फिल्म आज भी है भारतीय सिनेमा की सबसे बड़ी ब्लॉकबस्टर

अगला लेख