ड्रग्स केस : भारती सिंह के बाद हर्ष लिंबाचिया भी गिरफ्तार, मेडिकल के बाद कोर्ट में किया जाएगा पेश

Webdunia
रविवार, 22 नवंबर 2020 (11:09 IST)
ड्रग्स मामले में एनसीबी लगातार शिकंजा कसती जा रही है। बीते दिन एनसीबी ने कॉमेडियन भारती सिंह को गिरफ्तार किया है। भारती सिंह को गिरफ्तार करने के बाद उनके पति हर्ष लिंबाचिया को भी गिरफ्तार किया है। एनसीबी ने भारती सिंह के घर और प्रोडक्शन ऑफिस पर छापेमारी की थी और वहां 86.5 ग्राम गांजा बरामद किया था।

 
हर्ष और भारती ने स्वीकार किया है कि वह गांजा लेते हैं। भारती सिंह को रविवार 22 नवंबर को कोर्ट में पेश किया जाएगा। इससे पहले उनका मेडिकल करवाया जाएगा। भारती की रात NCB की वूमन सेल में गुजरी। 
 
खबरों के अनुसार एनसीबी ने भारती और हर्ष को एक ड्रग पैडलर के सामने बैठाकर भी सवाल किए, जिसके बाद दोनों ने गांजा लेने के बात कबूली। ड्रग पैडलर ने शुक्रवार को पूछताछ में भारती और हर्ष का नाम लिया था। इसके बाद शनिवार को इनके अंधेरी, लोखंडवाला और वर्सोवा के घरों और ऑफिस में रेड की गई थी। भारती के घर के स्टाफ से भी पूछताछ की गई थी।
 
खबरों के अनुसार एनसीबी के एक अधिकारी ने बताया कि भारती सिंह के घर से बरामद गांजे की मात्रा कानून के तहत कम है। एक हजार ग्राम तक गांजे को कम क्वांटिटी माना जाता है। ऐसे मामलों में 6 महीने तक की जेल या 10,000 रुपए का जुर्माना या दोनों हो सकते हैं।
 
भारती सिंह स्टैंडअप कॉमेडियन और एक्ट्रेस हैं। वो 'द कपिल शर्मा शो' में नजर आती हैं। इसमें वो कपिल की कम्मो बुआ का रोल प्ले करती हैं। भारती ने 2017 में राइटर हर्ष लिंबाचिया से शादी की। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत इंडियन लाफ्टर चैलेंज से की थी। इसके बाद उन्होंने कई कॉमेडी शो में काम किया, जिनमें कॉमेडी सर्कस, कॉमेडी सर्कस महासंग्राम, कॉमेडी सर्कस का जादू, कहानी कॉमेडी सर्कस की और कॉमेडी नाइट्स बचाओ जैसे शोज शामिल हैं।
 

सम्बंधित जानकारी

Show comments

बॉलीवुड हलचल

कपिल शर्मा का नया सफर: विदेश में गिन्नी के साथ खोला 'Caps Café', जानिए कैफे की खासियत

SRK वापस डॉन बने? Don 3 में रणवीर को टक्कर, सुनिए किंग के कैमियो का सच

सैयारा का ट्रेलर रिलीज: रणबीर-आलिया की जगह आहान-अनीत क्यों चुने मोहित सूरी ने? जानिए पर्दे के पीछे की कहानी

रामायण में सैलरी का 'अन्याय'? रणबीर को साई पल्लवी से 12 गुना ज्यादा फीस, रावण की फीस सबसे चौंकाने वाली

Ramayana में रावण की बहन का किरदार निभा रहीं रकुल प्रीत सिंह, कभी सूर्पनखा को जाना जाता था सबसे सुंदर महिला के रूप में

सभी देखें

जरूर पढ़ें

सितारे ज़मीन पर रिव्यू: आमिर खान ने नहीं, इन 10 बच्चों ने लूटी फिल्म की महफिल

बिकिनी क्वीन दिशा या फैशन डीवा कियारा? जानें हॉटनेस और स्टाइल में कौन है आगे

तमन्ना भाटिया: क्या आइटम सॉन्ग्स में सिमट रहा है एक टैलेंटेड अभिनेत्री का करियर?

मैं सिर्फ ट्रॉफी थी: करिश्मा कपूर के पूर्व पति संजय की मौत पर फिर छाए पुराने जख्म

Housefull 5 हिट या फ्लॉप? कितने करोड़ का करना होगा कलेक्शन? जानिए क्यों खतरे में है अक्षय की फिल्म

अगला लेख