गंदी बात की वजह से मुश्किल में फंसीं एकता कपूर और शोभा कपूर, POCSO के तहत मामला दर्ज

WD Entertainment Desk
रविवार, 20 अक्टूबर 2024 (13:25 IST)
कंटेंट क्वीन एकता कपूर और उनकी मां शोभा कपूर कानूनी पचड़े में फंस गई हैं। एकता और उनकी मां पर गंभीर आरोप लगाते हुए मामला दर्ज कराया गया है। दोनों के खिलाफ पॉक्सो एक्ट के तहत मामला दर्ज किया गया है। एकता और शोभा कपूर पर ओटीटी प्लेटफॉर्म 'ऑल्ट बालाजी' की वेब सीरीज 'गंदी बात' सीजन 6 में नाबालिग लड़कियों के अश्लील सीन दिखने का आरोप लगा है। 
 
एकता कपूर और शोभा कपूर इस एप के प्रोड्यूसर रह चुके हैं। शिकायत में लिखा गया है कि फरवरी 2021 से अप्रैल 2021 के बीच ऑल्ट बालाजी पर स्ट्रीम हुई इस सीरीज में नाबालिग लड़कियों के अश्लील सीन दिखाए गए हैं। हालांकि यह विवादित एपिसोड इस एप पर फिलहाल स्ट्रीम नहीं हो रहा है।
 
शिकायत के मुताबिक वेब सीरीज 'गंदी बात सीजन 6' में सिगरेट के विज्ञापन का इस्तेमाल करते हुए महापुरुषों और संतों का अपमान किया गया है। इसकी वजह से शिकायतकर्ता की भावनाओं को ठेस पहुंची है। साथ ही इस सीरीज के एक एपिसोड में POCSO के नियमों का उल्लंघन करने वाले कुछ सीन भी दिखाए गए हैं।
 
इन सभी आरोपों को मद्देनजर ये प्रतीत होता है कि पॉक्सो के साथ इस कंटेंट की वजह से इनफार्मेशन टेक्नोलॉजी एक्टर 2000, वुमन प्रोहिबिशन एक्ट 1986 और सिगरेट, अन्य तंबाकू उत्पाद अधिनियम 2003 जैसे कानूनो का उल्लंघन किया गया है। 
 
हाल ही में बच्चों पर बनने वाली अश्लील फिल्मों पर अदालत की टिप्पणी के बाद एकता और शोभा कपूर के खिलाफ ये मामला दर्ज किया गया है। एकता कपूर बालाजी टेलीफिल्म्स लिमिटेड की जॉइंट मैनेजिंग डायरेक्टर और क्रिएटिव हेड हैं, वहीं शोभा कपूर इसकी मैनेजिंग डायरेक्टर हैं। 

सम्बंधित जानकारी

Show comments

बॉलीवुड हलचल

नोरा फतेही से जरीन खान तक : बॉलीवुड इंडस्ट्री की डांस डीवाज और उनके चार्टबस्टर गाने

छोरियां चली गांव की विनर बनीं अनीता हसनंदानी, ये कंटेस्टेंट रहीं फर्स्ट रनर-अप

राम चरण के दशहरा भाषण ने जीता फैंस का दिल, बताया अपने नाम का मतलब

साउथ इंडिया की नई सेंसेशन बनीं कृति शेट्टी, कई बड़े प्रोजेक्ट के लिए तैयार

45 साल की श्वेता तिवारी का बिकिनी लुक देख फैंस हो जाते हैं मदहोश, बोल्डनेस के मामले में बेटी को देती हैं मात

सभी देखें

जरूर पढ़ें

44 साल की शमा सिकंदर का बोल्ड बिकिनी लुक, सिजलिंग अंदाज से इंटरनेट का पारा ‍किया हाई

येलो आउटफिट में सुहाना खान का किलर अंदाज, भाई की डेब्यू सीरीज के प्रीमियर में लूटी लाइमलाइट

तमन्ना भाटिया की जवानी का राज: योग, डाइट और पॉजिटिविटी से कैसे बनाती हैं खुद को ग्लैमरस

उर्वशी रौतेला की जवानी और परफेक्ट बॉडी का राज: जानें क्या है उनका डाइट और वर्कआउट प्लान,

हॉटनेस के मामले में मां श्वेता तिवारी को टक्कर दे रहीं 24 साल की पलक तिवारी, देखिए तस्वीरें

अगला लेख