Love Sex aur Dhokha 2 की नई रिलीज डेट आई सामने, अब इस दिन सिनेमाघरों में दस्तक देगी फिल्म

WD Entertainment Desk
बुधवार, 14 फ़रवरी 2024 (14:35 IST)
LSD 2 Release Date: साल 2010 में रिलीज हुई फिल्म 'लव सेक्स और धोखा' को दर्शकों का जबरदस्त रिस्पॉन्स मिला था। फैंस इस फिल्म के दूसरे पार्ट का काफी समय से इंतजार कर रहे है। बीते दिनों मेकर्स ने इस फिल्म की रिलीज डेट का भी ऐलान किया था। हालांकि बाद में इसे पोस्टपोन कर दिया।
 
दर्शकों के बीच फिल्म के प्रति जबरदस्त उत्साह के बीच अब मेकर्स ने फिल्म की नई रिलीज डेट बताई है। वैलेंटाइन डे के मौके पर मेकर्स ने फिल्म का मोशन पोस्टर शेयर करते हुए इसकी रिलीज डेट का ऐलान किया है। पहले यह फिल्म 16 फरवरी को रिलीज होने वाली थी। अब यह 19 अप्रैल 2024 को सिनेमाघरों में रिलीज होगी। 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

A post shared by Balaji Motion Pictures (@balajimotionpictures)

मेकर्स ने फिल्म के नए मोशन पोस्टर में इसकी अनोखी दुनिया की झलक दी है। बोल्ड, रोमांचकारी और आकर्षक मोशन पोस्टर में धड़कते हुए सोशल मीडिया ऐप्स आइकन के साथ एक दिल दिखाया गया है जो इस डिजिटल एज में प्यार और सेक्स पर आधारित फिल्म की थीम को उजागर करता है।
 
पोस्टर शेयर करते हुए मेकर्स ने लिखा, 'ये वैलेंटाइन डे आसान नहीं, बस इतना समझ लीजिये, लव सेक्स और धोखे का दरिया है और डूब के जाना है! लव सेक्स और धोखा 2 सिनेमाघरों में 19 अप्रैल को रिलीज होगी।' 
 
लव, सेक्स और धोखा 2 रिश्तों की जटिलताओं की खोज करती है और इंटरनेट के युग में मॉडर्न लव के छिपे पहलुओं को उजागर करती है। एक दिलचस्प प्लॉट और आकर्षक प्रदर्शन के माध्यम से, फिल्म प्यार, धोखा और टेक्नोलॉजी से चलने वाली इस दुनिया के परिणामों के विषयों में गहराई से उतरने का वादा करती है।
 
लव सेक्स और धोखा 2 बालाजी टेलीफिल्म्स लिमिटेड और कल्ट मूवीज द्वारा पेश की गई है। फिल्म एकता आर कपूर और शोभा कपूर द्वारा निर्मित और दिबाकर बनर्जी द्वारा निर्देशित हैं। फिल्म की स्टारकास्ट को लेकर अभी कोई जानकारी सामने नहीं आई है। 
 

सम्बंधित जानकारी

बैटल ऑफ गलवान में हुई चित्रागंदा सिंह की एंट्री, पहली बार सलमान खान संग शेयर करेंगी स्क्रीन

प्राइम वीडियो पर हुआ 'जीरो से रिस्टार्ट' का ग्लोबल प्रीमियर, दिखेगा विधु विनोद चोपड़ा की जिंदगी और सिनेमा का अनकहा सफर

कौन हैं असम की अर्चिता फुकन? अमेरिकी एडल्ड स्टार संग तस्वीर शेयर करके मचाई सनसनी

पाकिस्तानी एक्ट्रेस हुमैरा असगर का सड़ी-गली हालत में मिला था शव, पिता ने डेड बॉडी लेने से किया इंकार

29 सेलेब्स पर ईडी ने कसा शिकंजा, सट्टेबाजी एप्स को प्रमोट करने का लगा आरोप

सितारे ज़मीन पर रिव्यू: आमिर खान ने नहीं, इन 10 बच्चों ने लूटी फिल्म की महफिल

बिकिनी क्वीन दिशा या फैशन डीवा कियारा? जानें हॉटनेस और स्टाइल में कौन है आगे

तमन्ना भाटिया: क्या आइटम सॉन्ग्स में सिमट रहा है एक टैलेंटेड अभिनेत्री का करियर?

मैं सिर्फ ट्रॉफी थी: करिश्मा कपूर के पूर्व पति संजय की मौत पर फिर छाए पुराने जख्म

Housefull 5 हिट या फ्लॉप? कितने करोड़ का करना होगा कलेक्शन? जानिए क्यों खतरे में है अक्षय की फिल्म

अगला लेख