Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia
Advertiesment

एकता कपूर ने खोला राज, हाथों में पहनती हैं इतनी अंगूठियां

हमें फॉलो करें एकता कपूर ने खोला राज, हाथों में पहनती हैं इतनी अंगूठियां
, सोमवार, 23 सितम्बर 2019 (11:56 IST)
एकता कपूर को टीवी की दुनिया की क्वीन कहना गलत नहीं होगा। वो लंबे अरसे से टीवी पर राज कर रही हैं। टीवी के साथ ही एकता कपूर अब फिल्मों और डिजिटल प्लेटफॉर्म के लिए भी कंटेंट प्रोड्यूस कर रही हैं। हाल ही में उनके प्रोडक्शन हाउस बालाजी टेलीफिल्म्स के 25 साल पूरे हुए है।


अपनी प्रोफेशनल लाइफ को लेकर बिजी रहने वाली एकता अक्सर अपनी निजी लाइफ को लेकर भी सुर्खियों में रहती है। हाल ही में एकता कपूर एक इवेंट में पहुंची जहां उन्होंने अपनी निजी जिंदगी के कुछ खुलासे किए। उन्होंने बताया कि वे अपने हाथों में कितनी अंगूठियां पहनती हैं।
एकता से जब पूछा गया कि वे अपने हाथों में कितनी अंगूठियां पहनती हैं? इस पर एकता ने कहा कि मैं अब अक्सर सोचती हूं कि काश मेरी ज्यादा उंगलियां होती क्योंकि मैंने अब हर उंगली पर दो-तीन अंगूठियां पहननी शुरू कर दी हैं।

webdunia
एकता ने कहा कि मैं 14 अंगूठियां पहनती हूं और मुझे फर्क नहीं पड़ता कि लोग मेरे बारे में क्या सोचते हैं। मेरी मां तो ये भी कहती हैं कि मेरी उंगलियां खत्म हो जाएंगी।

एकता कपूर ने यह भी खुलासा किया है कि वो एक दिन में 9 स्क्रिप्ट पढ़ती हैं। उनके साथ 1000 से ज्यादा लोग काम करते हैं। इसके अलावा कई फ्रीलांसर भी हैं। एकता कपूर 19 साल की उम्र से इंडस्ट्री में हैं और अब तक उन्होंने बहुत अच्छा काम किया है।
वह स्क्रिप्ट राइटिंग, क्रिएटिव कनवर्जन और कॉन्सेप्ट बिल्डिंग का काम करती है। एकता को एशिया वीक मैगजीन द्वारा 'एशिया के सबसे शक्तिशाली कम्यूनिकेटर' के रूप में चुना गया था।

Share this Story:

Follow Webdunia Hindi

अगला लेख

प्रेम नाम है मेरा... प्रेम चोपड़ा के रोचक किस्से