sawan somwar

Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia

दबंग 3 से सामने आई सई मांजरेकर की पहली झलक, सलमान खान ने शेयर की तस्वीर

Advertiesment
हमें फॉलो करें Dabangg 3
, रविवार, 22 सितम्बर 2019 (17:29 IST)
बॉलीवुड सुपरस्टार सलमान खान इन दिनों 'दबंग 3' की शूटिंग में व्यस्त हैं। फिल्म में एक बार सलमान खान चुलबुल पांडे के अवतार में नजर आएंगे। इस फिल्म से महेश मांजरेकर की बेटी सई मांजरेकर भी अपना फिल्मी करियर शुरू करने जा रही हैं।


हाल ही में एक अवॉर्ड फंक्शन के दौरान सलमान के साथ सई नजर आई थीं। अब सलमान ने सोशल मीडिया पर एक फोटो शेयर की है जिसमें वह सई मांजरेकर के साथ नजर आ रहे हैं। इस तस्वीर के साथ सलमान ने कैप्शन में लिखा, 'दबंग 3 के लोकेशन पर।'

Photo : Instagram
तस्वीर में सलमान और सई नदी के किनारे खड़े नजर आ रहे हैं। सई पीच कलर के पंजाबी सूट में दिख रही हैं वहीं सलमान ग्रे शर्ट में हैंडसम नजर आ रहे हैं। इस तस्वीर को सलमान के फैंस खूब पसंद कर रहे हैं।
इस तस्वीर में सलमान के साथ सई का लुक देखकर आपको सोनाक्षी सिन्हा की याद आ जाएगी, क्योंकि सई इस तस्वीर में बिलकुल सोनाक्षी की तरह नजर आ रही हैं. बिलकुल वैसा ही जैसा अब तक के 'दबंग' की सीक्वल में सोनाक्षी का लुक रहा है।
 
दबंग 3 से कन्‍नड़ स्‍टार सुदीप मेनस्‍ट्रीम बॉलीवुड फिल्‍म में लौटने जा रहे हें। वह फिल्‍म में विलन के रोल में होंगे। फिल्‍म में सलमान की पत्‍नी के रोल में सोनाक्षी सिन्‍हा ही होंगी लेकिन इसके साथ वह अपने यंग अवतार में सई के साथ रोमांस करते दिखेंगे।
 
दबंग 3 का निदेँशन प्रभुदेवा कर रहे हैं। इस फिल्म को हिन्दी के साथ तमिल तेलुगू और कन्नड़ भाषाओं में रिलीज किया जाएगा। सलमान खुद इन तीनों भाषाओं में फिल्म को डब करेंगे। यह फिल्म इसी साल 20 दिसंबर को रिलीज होने जा रही हैं।

Share this Story:

Follow Webdunia Hindi

अगला लेख

ब्लैक मोनोकिनी में सोनाक्षी सिन्हा का हॉट अंदाज, तस्वीर सोशल मीडिया पर वायरल