यमन रेस्क्यू मिशन ‘ऑपरेशन राहत’ पर एकता कपूर की वेब सीरीज

Webdunia
मंगलवार, 9 अप्रैल 2019 (17:32 IST)
अक्षय कुमार की एयरलिफ्ट के बाद अब भारत के एक और बड़े रेस्क्यू मिशन से आप जल्द रू-ब-रू होंगे। ALTBalaji की एकता कपूर और विक्टर टैंगो एंटरटेनमेंट लिमिटेड के वैभव मोदी ने 2015 के यमन गृह युद्ध की पृष्ठभूमि पर आधारित एक प्रोजेक्ट के लिए हाथ मिलाया है।
 
भारतीय दर्शक पहली बार युद्धग्रस्त यमन में फंसे लोगों के रेस्क्यू मिशन के गवाह बनेंगे। युद्धग्रस्त किसी देश से भारतीयों को वापस लाने के लिए ये सबसे बड़े मिशनों में से एक है। भारतीय नौसेना और वायुसेना ने यह ‘ऑपरेशन राहत’ चलाया था।
 
ALTBalaji के 10 एपिसोड का यह मिलिट्री ड्रामा हमारे जवानों की वीरता और त्वरित निर्णय शक्ति की कहानी को बयां करेगी और दिखाएगी कि किस तरह उन्होंने भारतीय और विदेशी नागरिकों को युद्ध की स्थिति से बचाकर निकाला।
 
यमन में असाधारण शारीरिक और मानसिक दबाव के बीच बचाव दल के निर्णय काफी मायने रखते थे, क्योंकि जहाज पर किसी को ले जाने के लिए ‘नहीं’ कहना मौत की सजा देने जैसा था और किसी गलत शख्स को ‘हां’ कहना सबकी मौत का सबब बन सकता था।
 
इस अभियान में भारत ने न केवल अपने 4640 भारतवासियों को वहां से सुरक्षित बाहर निकाला, बल्कि 1000 के लगभग अन्य देशों के लोगों को भी बचाने में अहम भूमिका निभाई।
 
एकता कपूर और वैभव मोदी पिछले एक साल से इस कहानी पर काम कर रहे हैं। दोनों वहां की घटनाओं, वहां फंसे भारतीय नागरिकों की समस्याओं और सेना के असाधारण योगदान पर बड़े पैमाने पर शोध कर रहे हैं।

सम्बंधित जानकारी

Show comments

ब्लॉकबस्टर मूवी आरआरआर फिर सिनेमाघरों में हो रही है रिलीज

जान्हवी कपूर अप्सरा जैसी नजर आ रही हैं अपने लेटेस्ट फोटोशूट में

अक्षय कुमार की Housefull 5 में हुई अभिषेक बच्चन की एंट्री

तमन्ना भाटिया की Aranmanai 4 बनी साल 2024 की पहली हिट तमिल मूवी, पहले वीकेंड किया इतना कलेक्शन

लोकसभा चुनाव जीतने के बाद बॉलीवुड को अलविदा कहेंगी कंगना रनौट! बोलीं- लोगों को मेरी जरूरत...

लहंगा-चोली पहन ईशा गुप्ता ने लगाया बोल्डनेस का तड़का, तस्वीरें वायरल

Shehnaaz Gill ने पार की बोल्डनेस की सारी हदें, टॉपलेस होकर फ्लॉन्ट किया क्लीवेज

47 की उम्र में भी बेहद बोल्ड हैं चित्रांगदा सिंह, देखिए एक्ट्रेस का मदहोश करने वाला अंदाज

ऑफ शोल्डर गाउन में दिशा पाटनी ने दिखाई बोल्ड अदाएं, तस्वीरें वायरल

जाह्नवी कपूर ने बढ़ाया इंटरनेट का तापमान, गोल्डन गाउन में शेयर की बोल्ड तस्वीरें

अगला लेख