इमरान हाशमी ने बॉलीवुड को बताया 'फेक', बोले- पीठ पीछे वार कर आपको नीचे गिराएंगे...

Webdunia
गुरुवार, 25 फ़रवरी 2021 (11:49 IST)
बॉलीवुड एक्टर इमरान हाशमी ने फिल्म इंडस्ट्री में अपनी एक अलग ही पहचान बनाई है। इमरान ने कई फिल्मों में किसिंग सीन्स देकर बड़े पर्दे पर सनसनी फैलाई है। उन्हें फिल्म इंडस्ट्री से जुड़े 20 साल हो चुके हैं, लेकिन अभी भी उन्हें यह दुनिया फेक लगती है।


हाल ही में एक इंटरव्यू में इमरान हाशमी ने बॉलीवुड इंडस्ट्री को फेक बताया है। इसके अलावा उन्होंने बताया है कि काम पूरा होने के बाद वह खुद को इस ग्लैमरस दुनिया से क्यों दूर रखते हैं?
इमरान हाशमी ने कहा, जिसकी मैं पूजा करता हूं। यह तभी से हो रहा है जबसे मैंने बॉलीवुड में अपना करियर शुरू किया है। इंडस्ट्री काफी फेक है। आपके सामने लोग आपको खूब ऊंचा चढ़ाएंगे और पीठ पीछे वार कर आपको नीचे गिराएंगे। ऐसा तो है। इसमें कोई दोहराए नहीं है। यही इंडस्ट्री की सच्चाई है। मुझे यह भी लगता है कि एक व्यक्ति की जिंदगी प्रोफेशन से ज्यादा भी कुछ होनी चाहिए।
 
उन्होंने कहा, मैं अपने दोस्तों के कारण छिपा रहता हूं। वह मेरे साथ काफी सालों से हैं। वह इस फिल्म इंडस्ट्री का भी हिस्सा नहीं। परिवार ने भी मुझे धरती से जुड़े रहना सिखाया है। 
 
जब भी कोई फिल्म खराब परफॉर्म करती है तो वे कहते हैं कि खराब है। उसमें कोई भी बनावटीपन नहीं होता। काम खत्म होने के बाद मैं इसलिए भी अपने परिवार में रम जाता हूं, क्योंकि मुझे वक्त मिलता है खुद के साथ समय बिताने का। अपने परिवार के बारे में जानने का।
 
बता दें कि इमरान हाशमी जल्द ही संजय गुप्ता की गैंगस्टर फिल्म 'मुंबई सागा' में नजर आने वाले हैं। इस फिल्म में उनके साथ जॉन अब्राहम, काजल अग्रवाल, सुनील शेट्टी, महेश मांजरेकर, रोहित रॉय, प्रतीक बब्बर, गुलशन ग्रोवर और अनमोल गुप्ते हैं।
 

सम्बंधित जानकारी

Show comments

ब्लॉकबस्टर मूवी आरआरआर फिर सिनेमाघरों में हो रही है रिलीज

जान्हवी कपूर अप्सरा जैसी नजर आ रही हैं अपने लेटेस्ट फोटोशूट में

अक्षय कुमार की Housefull 5 में हुई अभिषेक बच्चन की एंट्री

तमन्ना भाटिया की Aranmanai 4 बनी साल 2024 की पहली हिट तमिल मूवी, पहले वीकेंड किया इतना कलेक्शन

लोकसभा चुनाव जीतने के बाद बॉलीवुड को अलविदा कहेंगी कंगना रनौट! बोलीं- लोगों को मेरी जरूरत...

लहंगा-चोली पहन ईशा गुप्ता ने लगाया बोल्डनेस का तड़का, तस्वीरें वायरल

Shehnaaz Gill ने पार की बोल्डनेस की सारी हदें, टॉपलेस होकर फ्लॉन्ट किया क्लीवेज

47 की उम्र में भी बेहद बोल्ड हैं चित्रांगदा सिंह, देखिए एक्ट्रेस का मदहोश करने वाला अंदाज

ऑफ शोल्डर गाउन में दिशा पाटनी ने दिखाई बोल्ड अदाएं, तस्वीरें वायरल

जाह्नवी कपूर ने बढ़ाया इंटरनेट का तापमान, गोल्डन गाउन में शेयर की बोल्ड तस्वीरें

अगला लेख