'टोटल धमाल' में इनके आने से टोटल हुई कास्ट, ग्लैमरस हीरोइन की एंट्री

Webdunia
फिल्म मेकर इन्द्र कुमार अपनी अगली मजेदार फिल्म लेकर आने वाले हैं। धमाल फ्रेंचाइजी के फैंस के लिए खुशखबरी है कि फिल्म के दोनों भागों के बाद अब इन्द्र कुमार इसके तीसरे भाग की तैयारी कर रहे हैं। 'टोटल धमाल' की घोषणा होते ही दर्शक उत्साहित हो गए थे और फिल्म की अब हर खबर उनके सामने है। फिल्म में कास्ट तय हो चुकी है और अब इसके फ्लोर पर जाने की तैयारी है।
 
फिल्म 'टोटल धमाल' में अजय देवगन, अनिल कपूर, माधुरी दीक्षित, रितेश देशमुख, अरशद वारसी, जावेद जाफरी लीड रोल में हैं। इस मल्टीस्टारर फिल्म में इनके अलावा भी कई कलाकार होंगे। अब इसकी कास्ट में एक और हीरोइन तय की गई है। लगता है इन्द्र कुमार दर्शकों को हंसाने का कोई मौका छोड़ना नहीं चाहते हैं।
 
ग्लैमरस और स्टाइलिश एक्ट्रेस ईशा गुप्ता को फिल्म 'टोटल धमाल' में तय किया गया है। यह पहली बार होगा, जब ईशा किसी कॉमेडी फिल्म में काम करेंगी। हालांकि खबर के मुताबिक इसमें भी उनका ग्लैमरस अवतार ही होगा। हालांकि इसकी अभी कोई ऑफिशियल अनाउंसमेंट नहीं हुई है, लेकिन सूत्रों की खबर के अनुसार ईशा जल्द ही इस मल्टीस्टारर फिल्म को जॉइन करने वाली हैं। 
 
ईशा का फिल्म में क्या किरदार होगा, यह तो अब तक पता नहीं चला है लेकिन वो होगा ग्लैमरस ही। ईशा गुप्ता ने अब तक अपने करियर में एक से एक फिल्में की हैं जिसमें उनका किरदार अलग ही रहा है। वे कॉमेडी में पहली बार शामिल हो रही हैं। फिल्म के बारे में आगे खबर है कि इस बार 'टोटल धमाल' 3डी में रिलीज होगी। आजकल कई फिल्में 3डी में बन रही हैं इसलिए इन्द्र कुमार भी अपनी ऑडियंस को एक नया अनुभव देने के लिए तैयार हैं।
 
फिल्म इस वर्ष 7 दिसंबर को रिलीज होने की तैयारी में है। फिल्म की शूटिंग जल्द ही शुरू होने वाली है और इसमें अनिल कपूर और माधुरी दीक्षित करीब 17 वर्षों बाद साथ नजर आएंगे। 

सम्बंधित जानकारी

Show comments

ब्लॉकबस्टर मूवी आरआरआर फिर सिनेमाघरों में हो रही है रिलीज

जान्हवी कपूर अप्सरा जैसी नजर आ रही हैं अपने लेटेस्ट फोटोशूट में

अक्षय कुमार की Housefull 5 में हुई अभिषेक बच्चन की एंट्री

तमन्ना भाटिया की Aranmanai 4 बनी साल 2024 की पहली हिट तमिल मूवी, पहले वीकेंड किया इतना कलेक्शन

लोकसभा चुनाव जीतने के बाद बॉलीवुड को अलविदा कहेंगी कंगना रनौट! बोलीं- लोगों को मेरी जरूरत...

लहंगा-चोली पहन ईशा गुप्ता ने लगाया बोल्डनेस का तड़का, तस्वीरें वायरल

Shehnaaz Gill ने पार की बोल्डनेस की सारी हदें, टॉपलेस होकर फ्लॉन्ट किया क्लीवेज

47 की उम्र में भी बेहद बोल्ड हैं चित्रांगदा सिंह, देखिए एक्ट्रेस का मदहोश करने वाला अंदाज

ऑफ शोल्डर गाउन में दिशा पाटनी ने दिखाई बोल्ड अदाएं, तस्वीरें वायरल

जाह्नवी कपूर ने बढ़ाया इंटरनेट का तापमान, गोल्डन गाउन में शेयर की बोल्ड तस्वीरें

अगला लेख