Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia
Advertiesment

टीवी एक्ट्रेस ईशा कंसारा शादी के बंधन में बंधीं, म्यूजिशियन सिद्धार्थ भावसार संग लिए सात फेरे

हमें फॉलो करें टीवी एक्ट्रेस ईशा कंसारा शादी के बंधन में बंधीं, म्यूजिशियन सिद्धार्थ भावसार संग लिए सात फेरे

WD Entertainment Desk

, रविवार, 4 दिसंबर 2022 (16:45 IST)
बी-टाउन में इन दिनों शादियों का दौर चल रहा है। हाल ही में गुजराती एक्ट्रेस ईशा कंसारा म्यूजिशियन सिद्धार्थ अमित भावसार संग शादी के बंधन में बंध गई हैं। कपल ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर अपनी शादी की एक खूबसूरत तस्वीरें शेयर की है। 

 
ईशा कंसारा ने 2 दिसंबर 2022 को सिद्धार्थ अमित भावसार संग सात फेरे लिए। दोनों की शादी में बेहद करीबी दोस्त और परिवार के लोग ही शामिल हुए। 
 
दुल्हन बनीं ईशा कंसारा व्हाइट और लाल कलर के लहंगे में बेहद खूबसूरत नजर आईं। वहीं दूल्हे सिद्धार्थ ने अपनी शादी के दिन आइवरी कलर की हैवी शेरवानी पहनी। 
 
शादी से पहले ईशा और सिद्धार्थ की हल्दी और मेहंदी की रस्म अदा की गई थी। ईशा और सिद्धार्थ ने मार्च 2022 में सगाई की थी। फैंस तस्वीरों पर कमेंट करके दोनों को शादी की बधाई दे रहे हैं। 
 
ईशा कंसारा कई टीवी सीरियल और गुजराती फिल्मों में नजर आ चुकी हैं। वह आखिरी बार निर्देशक चंद्रेश भट्ट की रोमांटिक फिल्म 'प्रेम प्रसंग' में नजर आई थीं। वहीं सिद्धार्थ भावसार ने कई गुजराती फिल्मों के लिए संगीत दिया है और कई गाने भी गाए हैं। 
Edited By : Ankit Piplodiya 

Share this Story:

Follow Webdunia Hindi

अगला लेख

पिता को याद कर भावुक हुए आमिर खान, बताया आर्थिक तंगी में गुजरा बचपन