Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia
Advertiesment

21 साल की टिकटॉक स्टार मेघा ठाकुर का हुआ निधन, सदमे में फैंस

हमें फॉलो करें 21 साल की टिकटॉक स्टार मेघा ठाकुर का हुआ निधन, सदमे में फैंस

WD Entertainment Desk

, रविवार, 4 दिसंबर 2022 (13:22 IST)
कनाडा की रहने वाली टिकटॉक स्टार मेघा ठाकुर का निधन हो गया है। मेघा की उम्र 21 साल थी। टिकटॉक स्टार के निधन की जानकारी उनके माता-पिता ने सोशल मीडिया पर पोस्ट साझा करके दी है। परिवार ने बताया कि मेघा का निधन 24 नवंबर की सुबह अचानक हो गया।

 
मेघा ठाकुर के निधन से उनके फैंस बेहद निराश है। मेघा ठाकुर बतौर उत्प्रेरक सोशल मीडिया पर खूब सुर्खियां बटोरा करती थीं। मेघा के टिकटॉक अकाउंट पर उनके फॉलोवर की तादाद लाखों में थी। लोग मेघा के वीडियो को खासा पसंद किया करते थे। 
 
मेघा ठाकुर के परिवार ने अपने पोस्ट में बताया, बहुत भारी मन के साथ बताना पड़ रहा है हमारी जिंदगी की रोशनी, हमारी प्यारी और खूबसूरत बेटी मेघा ठाकुर अचानक हमें छोड़कर चली गई है। उनका जाना सभी के लिए शॉकिंग है। नवंबर 2022 को सुबह के समय उनका निधन हुआ।
 
उन्होंने कहा, मेघा एक आत्मविश्वासी और स्वतंत्र लड़की थीं। उनकी बहुत याद आएंगी। वह अपने प्रशंसकों से प्यार करती थी और चाहती थी कि आप उसके निधन के बारे में जानें। इस समय, हम मेघा के लिए आपका आशीर्वाद चाहते हैं। आपके विचार और प्रार्थनाएं उनकी आगे की यात्रा में उनके साथ रहेंगी। मेघा के पेरेंट्स
 
मेघा के परिवार ने उनके निधन का कारण का खुलासा नहीं किया है। बता दें कि मेघा ठाकुर ने जुलाई 2022 में एक पोस्ट शेयर करके बताया था कि उन्हें हार्ट अटैक आया है। इसका कारण उन्होंने स्ट्रेस और एंग्जायटी को बताया था। 
Edited By : Ankit Piplodiya 

Share this Story:

Follow Webdunia Hindi

अगला लेख

शशि कपूर के बारे में 25 रोचक बातें