Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia

'मेरा दिल ये पुकारे आजा' गाने पर माधुरी दीक्षित ने किया डांस, इस वजह से हुईं ट्रोल

Advertiesment
हमें फॉलो करें 'मेरा दिल ये पुकारे आजा' गाने पर माधुरी दीक्षित ने किया डांस, इस वजह से हुईं ट्रोल

WD Entertainment Desk

, रविवार, 4 दिसंबर 2022 (15:22 IST)
बीते दिनों सोशल मीडिया पर एक पाकिस्तानी लड़की आयशा का लता मंगेशकर के गाने 'मेरा दिल ये पुकारे आजा' पर डांस वीडियो जमकर वायरल हुआ था। तब से ये गाना इंस्टाग्राम रील्स पर ट्रेंड में हैं। अब बॉलीवुड एक्ट्रेस माधुरी दीक्षित ने भी इस गाने पर डांस करते हुए वीडियो शेयर किया है। 

 
वीडियो में माधुरी दीक्षित पाकिस्तानी लड़की आयशा के डांस मूव्स कॉपी करती नजर आ रही हैं। व्हाइट कलर की एंबैलिश्ड साड़ी में एक्ट्रेस कहर ढा रही हैं। माधुरी दीक्षित का डांस फैंस को काफी पसंद आ रहा है। लेकिन कई लोग एक्ट्रेस को पाकिस्तानी लड़की का डांस कॉपी करने की वजह से ट्रोल भी कर रहे हैं। 
 
एक यूजर ने लिखा, आपसे ये उम्मीद नहीं थी। एक अन्य ने लिखा, ये ट्रेंड अब इरिटेटिंग बन गया है। एक अन्य यूजर ने लिखा, आपकों तो नकल करने की जरूरत नहीं थी। एक और यूजर ने लिखा, 'विश्वास नहीं हो रहा... इतनी अच्छी और पहुंची हुई डांसर होने के बाद भी बकवास स्टेप्स को कॉपी कर रही हैं।'
 
बता दें 'मेरा दिल ये पुकारे आजा' गाना साल 1954 में रिलीज हुई फिल्म 'नागिन' का है। इस जाने को लता मंगेशकर ने गाया था। गाने का संगीत हेमंत कुमार ने तैयार किया था। इस गाने के बोल राजिंदर कृष्णा ने लिखे हैं। 

Share this Story:

Follow Webdunia Hindi

अगला लेख

केजीएफ और कांतारा की सक्सेस के बाद होम्बले फिल्म्स ने की नई फिल्म 'रघुथाथा' की घोषणा