Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia

सुशांत सिंह राजपूत के निधन की खबर सुन सदमे में एक्स गर्लफ्रेंड अंकिता लोखंडे

Advertiesment
हमें फॉलो करें सुशांत सिंह राजपूत के निधन की खबर सुन सदमे में एक्स गर्लफ्रेंड अंकिता लोखंडे
, रविवार, 14 जून 2020 (17:04 IST)
Photo : Instagram
बॉलीवुड अभिनेता सुशांत सिंह राजपूत के निधन की खबर ने हर किसी को हैरान कर दिया है। उनकी मौत से पूरा बॉलीवुड सदमे में है. वहीं, सुशांत की एक्स गर्लफ्रेंड एक्ट्रेस अंकिता लोखंडे ने भी दुख जताया है।

 
खबरों के मुताबिक, अंकिता लोखंडे को सुशांत सिंह के आत्महत्या की जानकारी फोन पर मिली। जैसे ही उन्हें बताया गया कि सुशांत ने आत्महत्या कर ली है। उन्होंने बस इतना ही कहा, 'क्या।' इसके बाद उन्होंने फोन रख दिया। अचानक आई इस खबर पर यकीन करना हर किसी के लिए मुश्किल हो रहा है।

 
webdunia
एक वक्त था जब सुशांत और अंकिता लोखंडे टीवी के जाने-माने कपल्स में से एक थे। इन दोनों के प्यार की शुरूआत टीवी शो 'पवित्र रिश्ता' से हुई थी, जिसने टीआरपी ने खूब धमाल मचाया था। लगभग 6 साल दोनों ने साथ में बिताए।
 
'पवित्र रिश्ता' के बाद इन दोनों ने 'झलक दिखला जा' में भी हिस्सा लिया। इस डांस शो के मंच पर सुशांत सिंह राजपूत ने अंकिता लोखंडे को सबके सामने प्रपोज किया था। जनवरी 2016 में ये खबरें आने लगी के ये दोनों जल्द ही शादी के बंधन में बंधने वाले हैं लेकिन अचानक ही ब्रेकअप की खबरों ने इनके फैंस को निराश कर दिया था।
 

Share this Story:

Follow Webdunia Hindi

अगला लेख

सुशांत सिंह का फिल्मी करियर : छोटी किंतु चमकीली पारी