rashifal-2026

अजय देवगन नहीं मिलते तो क्या शाहरुख खान से शादी करतीं काजोल? एक्ट्रेस ने दिया यह जवाब

Webdunia
बुधवार, 27 नवंबर 2019 (12:36 IST)
हिन्दी सिनेमा की सुपरहिट और सदाबहार जोड़ी की बात की जाए तो इस फेहरिस्त में काजोल और शाहरुख खान का नाम आता है। दोनों ने साथ में दिलवाले दुल्हनिया ले जायेंगे, बाजीगर, कुछ कुछ होता है, माई नेम इज खान जैसी कई सुपरहिट फिल्में की हैं। लोग पर्दे पर इन दोनों की केमिस्ट्री देखना पसंद करते हैं।


इसके साथ काजोल और अजय देवगन की रियल और रील लाइफ जोड़ी को भी फैंस ने काफी पसंद किया है। जल्द दोनों फिर से तानाजी में पति-पत्नी की भूमिका में नजर आएंगे। हाल ही में काजोल ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर अपने फैंस के साथ क्वेस्चन एंड आंसर सेशन आयोजित किया और उनके सभी सवालों का जवाब देने का वादा किया।
 
इस दौरान एक फैन ने काजोल से सवाल किया कि अगर वो अपनी लाइफ में अजय देवगन से नहीं मिली होतीं तो क्या शाहरुख से शादी कर लेतीं? काजोल ने इस पर मजेदार प्रतिक्रिया देते हुए कहा कि क्या आदमी को प्रपोज नहीं करना चाहिए? 
 
ALSO READ: 'पानीपत' पर बने मीम्स को लेकर सामने आया अर्जुन कपूर का रिएक्शन, कही यह बात
 
इसके साथ काजोल से ये भी सवाल पूछा गया कि वह फिर से शाहरुख खान के साथ काम कब करेंगी? इसका जवाब देते हुए काजोल ने कहा कि ये शाहरुख खान से पूछो। 
 
बता दें कि काजोल और शाहरुख खान आखिरी बार फिल्म दिलवाले में साथ नजर आए थे। वहीं काजोल अपने पति अजय देवगन के साथ तानाजी में जल्द ही नजर आने वाली हैं। यह फिल्म 10 जनवरी, 2020 को रिलीज होगी।

सम्बंधित जानकारी

Show comments

बॉलीवुड हलचल

अविका गोर से लेकर सामंथा रुथ प्रभु तक, साल 2025 में शादी के बंधन में बंधीं ये हसीनाएं

इस वजह से आलिया भट्ट ने भंसाली की गंगूबाई काठियावाड़ी को बताया अपने करियर का सबसे जोखिम भरा रोल

'तू मेरी मैं तेरा, मैं तेरा तू मेरी' का प्रमोशन करने अहमदाबाद पहुंचे कार्तिक आर्यन, हार्ट शेप की जलेबी पर आया दिल

फेमस हॉलीवुड निर्देशक रॉब रेनर और उनकी पत्नी मिशेल की घर में मिली लाश, शरीर पर मिले चाकू के घाव

'शहजादी है तू दिल की' में दीपा के भावनात्मक सफर पर आशिका पादुकोण ने की खुलकर बात

सभी देखें

जरूर पढ़ें

धुरंधर रिव्यू: दुश्मन को घर में घुसकर मारने की कहानी

शोले क्या फिर बॉक्स ऑफिस पर मचाएगी धमाल, गोल्डन जुबली पर 4K और Dolby 5.1 के साथ 12 दिसंबर को रिलीज

धर्मेन्द्र 100 से ज्यादा हिट फिल्मों वाला असली सुपरस्टार, अमिताभ-शाहरुख जैसे भी मीलों पीछे

धुरंधर का जादू कैसे चला? रणवीर सिंह की इस फिल्म की रिकॉर्डतोड़ कमाई के पीछे हैं ये 5 जबरदस्त कारण

गूगल पर 2025 में सबसे ज्यादा सर्च की गई ये फिल्में, देखिए लिस्ट

अगला लेख