Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia
Advertiesment

फैंस को पसंद नहीं आ रहा अर्चना पूरन सिंह का मजाक उड़ाना, कपिल शर्मा को किया ट्रोल

हमें फॉलो करें फैंस को पसंद नहीं आ रहा अर्चना पूरन सिंह का मजाक उड़ाना, कपिल शर्मा को किया ट्रोल
, शुक्रवार, 22 नवंबर 2019 (12:32 IST)
‘द कपिल शर्मा शो’ को खूब सफलता मिल रही है। हाल ही में कपिल शर्मा के इस शो को आईटीए अवॉर्ड्स में 6 अवॉर्ड भी मिले हैं। कपिल शर्मा आए दिन अपने शो में अर्चना पूरन सिंह की खिंचाई करते और उनका मजाक उड़ाते नजर आते हैं, लेकिन कुछ दर्शकों को उनका का ये अंदाज पसंद नहीं आ रहा है। सोशल मीडिया पर कपिल को इस बात के लिए अब ट्रोल किया जा रहा है।
 
एक यूजर ने लिखा- ‘अर्चना पूरन सिंह के फिजीक पर कमेंट करने से पहले कपिल शर्मा को अपने पेट को देखना चाहिए’।
 


वहीं दूसरे यूजर ने लिखा- ‘कपिल शर्मा शो की ऑडियंस के लिए शर्मिंदगी महसूस करता हूं। उन्हें पता भी नहीं चलता और वो अपमानित हो जाते हैं। फैट शेमिंग किया जाता है। सेलिब्रिटी गेस्ट इस पर हंसते हैं। ये बिल्कुल फनी नहीं है’।
 


एक ने लिखा- ‘डियर कपिल शर्मा एंड टीम। आपसे निवेदन है कि प्लीज अर्चना पूरन सिंह का मजाक उड़ाना बंद करें। उन्हें इज्जत दीजिए, वो जज हैं, शो का कोई कैरेक्टर नहीं। कॉमेडी करना ठीक है। लेकिन उनकी बॉडी को लेकर उनका अपमान करना ठीक नहीं है’।
 


एक और यूजर ने लिखा- ‘डियर कपिल शर्मा, आपसे निवेदन है कि प्लीज अर्चना पूरन सिंह को इज्जत दीजिए। मुझे पता है कि ये कॉमेडी है लेकिन जिस तरह से आप उनपर कमेंट करते हैं वो बहुत बुरा लगता है। मन उठ जाता है। ये एक रिक्वेस्ट है। मुझे नहीं लगता कि वो आपसे बेइज्जत होने के लिए पैसे लेती हैं’।
 


बता दें कि हाल ही में कपिल शर्मा ने इंस्टाग्राम स्टोरी पर एक वीडियो शेयर किया था, जिसमें अर्चना पूरन सिंह केक काटते हुए नजर आ रही थीं। वीडियो शेयर करते हुए कपिल ने लिखा- ‘देखिए, अर्चना पूरन सिंह केक पर कैसे अटैक कर रही हैं’। वीडियो में कपिल कह रहे हैं- “इंसान थोड़ा सा खा लें, पर ये क्या हुआ कि पूरी छुरी लेकर केक पर अटैक कर रही हैं”। ये सुन सभी जोर-जोर से हंसने लगते हैं।

Share this Story:

Follow Webdunia Hindi

अगला लेख

मेरे मुंह में मच्छर चला गया : पति के जवाब से बन गया चुटकुला