फराह खान ने खुशी कपूर को बताया पिता बोनी कपूर की अमीरी का किस्सा, बोलीं- रिक्शा की तरह यूज किया हेलीकॉप्टर

WD Entertainment Desk
बुधवार, 29 जनवरी 2025 (10:52 IST)
बॉलीवुड की फेमस डायरेक्टर और कोरियोग्राफर फराह खान सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहती हैं। फराह हाल ही में बोनी कपूर के घर पहुंची थीं। उन्होंने अपने ब्लॉग में बोनी कपूर के आलीशान घर की झलक भी दिखाई थी। फराह ने बोनी और उनकी बेटी खुशी कपूर से कुकिंग भी करवाई थी।
 
इस दौरान फराह खान ने बोनी कपूर संग काम करने का अनुभव भी शेयर किया। फराह खान ने बताया बोनी कपूर ने अनिल कपूर और माधुरी दीक्षित की फिल्म पुकार के लिए एक गाने की शूटिंग के दौरान क्रू को अलास्का के एक कोने में ले जाने के लिए कई हेलीकॉप्टर किराए पर लिए थे। 
 
फराह ने खुशी कपूर से उनके पिता बोनी की तारीफ करते हुए कहा, आपके पिता हेलीकॉप्टरों का इस्तेमाल रिक्शा की तरह कर रहे थे। हम अलास्का के एक सुदूर कोने में थे, जो उत्तरी ध्रुव जैसा है, और बोनी ने बटर चिकन, नान, बिरयानी, पनीर और दाल मखनी सभी का इंतजाम कर लिया। 
 
फराह ने कहा, मैं सोच रही थी कि 'क्या हो रहा है' उन्होंने एक भारतीय रसोइया ढूंढा और सब कुछ वहां पहुंचा दिया। डिलीवरी के लिए डंजो की तरह हेलीकॉप्टर का इस्तेमाल किया जा रहा था। मेरे पति शिरिष कुंदर ने बोनी के लिए कई फिल्में एडिट की है। उन्होंने मुझसे हमेशा कहा है कि बोनी कपूर जैसा दिलदार प्रोड्यूसर नहीं देखा। 

सम्बंधित जानकारी

Show comments

बॉलीवुड हलचल

अहमदाबाद में धूम मचाने के बाद अपनी गर्लफ्रेंड डकोटा के साथ महाकुंभ पहुंचे क्रिस मार्टिन

क्या देवा में शाहिद कपूर का है डबल रोल: क्या अलग-अलग अवतार देंगे सरप्राइज

फिल्म 'क्रेज़ी' का बिहाइंड द सीन आया सामने, सोहम शाह का नजर आ रहा है अलग अंदाज

जैकी श्रॉफ की 'राम लखन' ने 36 साल पूरे किए, एक्टर ने कहा यादों को हमेशा संजो कर रखूंगा

स्काई फोर्स ने पहले वीकेंड पर बॉक्स ऑफिस पर किया शानदार प्रदर्शन, माउथ पब्लिसिटी का मिला फायदा

सभी देखें

जरूर पढ़ें

भूल भुलैया 3 मूवी रिव्यू: हॉरर और कॉमेडी का तड़का, मनोरंजन से दूर भटका

सिंघम अगेन फिल्म समीक्षा: क्या अजय देवगन और रोहित शेट्टी की यह मूवी देखने लायक है?

विक्की विद्या का वो वाला वीडियो फिल्म समीक्षा: टाइटल जितनी नॉटी और फनी नहीं

जिगरा फिल्म समीक्षा: हजारों में एक वाली बहना

Devara part 1 review: जूनियर एनटीआर की फिल्म पर बाहुबली का प्रभाव

अगला लेख