Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia

फराह खान ने खोला मनीष मल्होत्रा की पार्टी का राज, बोलीं- सेलेब्स को खुद देते हैं कपड़े

हमें फॉलो करें फराह खान ने खोला मनीष मल्होत्रा की पार्टी का राज, बोलीं- सेलेब्स को खुद देते हैं कपड़े

WD Entertainment Desk

, सोमवार, 20 नवंबर 2023 (12:41 IST)
Farah Khan on Manish Malhotra: मनीष मल्होत्रा बॉलीवुड इंडस्ट्री के फेमस फैशन डिजाइनर में से एक हैं। बॉलीवुड सेलेब्स किसी भी खास मौके पर अक्सर मनीष मल्होत्रा के डिजाइन किए हुए कपड़े ही पहने नजर आते हैं। इतना ही नहीं मनीष मल्होत्रा की पार्टीज में भी सेलेब्स उनके डिजाइन किए हुए आउटफिट पहनकर छा जाते हैं। 
 
वहीं अब फराह खान ने मनीष मल्होत्रा द्वारा हाल ही में होस्ट की कई दिवाली पार्टी का एक राज खोला है। फराह ने बताया कि मनीष अपनी दिवाली पार्टी के लिए सभी सेलेब्स को खुद के डिजाइन किए कपड़े देते हैं। अगले दिन सेलेब्स मनीष मल्होत्रा को उनके कपड़े वापस कर देते हैं।
 
 
भारती सिंह के शो में फराह खान ने बताया कि मनीष मल्होत्रा अपनी पार्टियों में सेलेब्स को खुद के कपड़े देने के लिए कोई कसर बाकी नहीं छोड़ते। लोग उन्हें एडवांस में ही अपने आने की जानकारी देते हैं। साथ ही वो उनसे अपने कपड़ों के लिए रिक्वेस्ट भी कर देते हैं। ताकी वो उनके लिए वैसी ड्रेस क्रिएट कर सके।
 
फराह खान ने कहा, इसका फायदा मनीष मल्होत्रा को ही होता है। क्योंकि इससे लोग उनके डिजाइन किए कपड़े देख पाते हैं। यह एक तरह का ए-लिस्टर्स स्टार्स के साथ एक फैशन शो जैसा होता है, जहां सेलेब्स उनके कपड़े पहनकर आते हैं।
 
बता दें कि मनीष मल्होत्रा ने हाल ही में दिवाली पार्टी रखी थी। इस बाती में सलमान खान, ऐश्वर्या राय बच्चन, सिद्धार्थ मल्होत्रा, जाह्नवी कपूर, सोनम कपूर, कियारा आडवाणी, रेखा समेत कई सितारों ने शिरकत की थी। 
Edited By : Ankit Piplodiya


Share this Story:

Follow Webdunia Hindi

अगला लेख

जाह्नवी कपूर का क्लासिकल डांस देख फैंस को आई श्रीदेवी की याद