कोरोना वॉरियर्स की मदद को आगे आए फरहान अख्तर, दान की पीपीई किट्स

Webdunia
बुधवार, 13 मई 2020 (15:15 IST)
कोरोना वायरस ने पूरी दुनिया में तबाही मचाकर रखी है। इस महामारी से जंग के लिए बॉलीवुड सेलेब्स दिल खोलकर मदद कर रहे हैं। इस वायरस से लड़ने के लिए डॉक्टर्स अहम भूमिका निभा रहे हैं। ऐसे में कई स्टार्स इनकी मदद के लिए आगे आ रहे हैं। हाल ही में फरहान अख्तर ने मदद का हाथ बढ़ाया है।

 
फरहान अख्तर ने पीपीई किट्स डोनेट किए हैं। इसकी जानकारी उन्होंने सोशल मीडिया पर दी है। उन्होंने ट्विटर अकाउंट पर पीपीई किट्स की फोटो शेयर की है।
 
इसके साथ ही उन्होंने कैप्शन में लिखा, 'शुक्रिया आप लोगों की मदद के लिए। हमारा पहले पीपीई किट्स का बैच अकोला पुलिस स्टेशन के लिए रास्ते में है। हमारे फ्रंटलाइन वॉरियर्स की सुरक्षा करिए।'
 
फरहान लगातार लोगों को कोरोना वायरस को लेकर जागरुक कर रहे हैं। बीते दिनों उन्होंने इंस्टाग्राम पर एक कविता को शेयर किया था।
 
बता दें कि कोरोना वायरस के खिलाफ जंग में बॉलीवुड सितारे खुलकर मदद कर रहे हैं। पीएम केयर्स फंड से लेकर सितारे कई संस्थाओं में आर्थिक मदद दे चुके हैं। इसके अलावा जरूरतमदों को राशन बांटने का काम भी लगातार सेलेब्स करते आ रहे हैं। 
 

सम्बंधित जानकारी

Show comments

बॉलीवुड हलचल

कार्तिक आर्यन की भूल भुलैया 3 का टीजर रिलीज, सिंहासन के लिए दोबारा लौटीं मंजुलिका

रूमानी फिल्मों के जरिए यश चोपड़ा ने दर्शको के बीच बनाई खास पहचान, कभी बनना चाहते थे इंजीनियर

प्राइम वीडियो की रियलिटी सीरीज द ट्राइब का ट्रेलर हुआ रिलीज

ऑस्कर 2025 में ब्रिटेन की तरफ से हिंदी फिल्म संतोष की एंट्री, लापता लेडीज को देगी टक्कर

बिन्नी एंड फैमिली: पारिवारिक बंधनों का एक फील-गुड फैमिली ड्रामा

सभी देखें

जरूर पढ़ें

स्त्री 2 फिल्म समीक्षा : विक्की की टीम का इस बार सरकटा से मुकाबला

खेल खेल में मूवी रिव्यू: अक्षय कुमार की कॉमिक टाइमिंग जोरदार, लेकिन ‍क्या फिल्म है मजेदार?

वेदा फिल्म समीक्षा: जातिवाद की चुनौती देती जॉन अब्राहम और शरवरी की फिल्म | Vedaa review

औरों में कहां दम था मूवी रिव्यू: अजय देवगन और तब्बू की फिल्म भी बेदम

Kill movie review: खून के कीचड़ से सनी सिंगल लोकेशन थ्रिलर किल

अगला लेख