फरहान ने दिया रितिक का साथ, रंगोली हो गई खफा

Webdunia
मंगलवार, 10 अक्टूबर 2017 (12:25 IST)
रितिक रोशन और कंगना रनौट का मामला थमने की जगह बढ़ता ही जा रहा है। रितिक ने अपनी तरफ से इस रिश्ते को लेकर खुलकर ना कहा है। अब इसी बारे में रितिक के खास दोस्त एक्टर फरहान अख्तर ने सोशल मीडिया पर एक खत लिखा है। जिसका साथ इंडस्ट्री के कई लोगों ने दिया है। वही इसके बाद रंगोली फिर से ट्विटर पर इस मामले में ट्विट पर ट्विट कर रही हैं। जाने क्या है पूरा मामला: 
 
बिना रितिक और कंगना का नाम लेते हुए लिखा दिया खत 
फरहान ने बिना रितिक और कंगना का नाम लेते हुए फेसबुक पर पूरे विवाद को लेकर खत लिखा है। फरहान ने लिखा कि मैं इस मामले में दखल नहीं दे सकता लेकिन अपनी बात रख सकता हूं कि मैंने कई किस्से देखे हैं जहां लड़की, लड़कों के पीछे जाती हैं और उनका शोषण होता है। इस मामले में भी मीडिया ने महिला की बात सुनते हुए आदमी को गलत ठहराया है। अगर इस बात को छोड़ कर भी बात की जाए तो भी महिला ने अपना लैपटॉप और बाकी चीज़ें संबंधित अधिकारियों को देने से मना कर दिया है। जबकि दूसरी साइड ने अपनी सभी पर्सनल चीज़ें सौंप दी है। फरहान ने यह भी लिखा कि महिला के पास उनके 7 साल के रिलेशनशिप और पेरिस में हुई सगाई की कोई तस्वीर तक नहीं है। सच तो ये है कि हम सच जानते ही नहीं हैं। महिला की इन बातों से इनकी टीआरपी तो बढ़ रही है लेकिन दूसरी साइड के परिवार और बच्चों पर इसका गलत असर पड़ रहा है। जब तक यह मामला किसी निर्णय पर नहीं पहुंच जाता तब तक हमें भी किसी आदमी को गलत ठहराने का हक नहीं है। हमें भेदभाव नहीं करना चाहिए। इस तरह फरहान ने अपना पोस्ट खत्म किया। 


 
इंडस्ट्री की कई हस्तियां हुई सहमत 
इस पर इंडस्ट्री के लोगों ने भी सहमति जताई है। करण जौहर ने लिखा कि सही लिखा फरहान.. यह ज़रुरी है.. यह सही है..। सोनम कपूर ने भी लिखा कि अच्छा लिखा और बिलकुल सही है फरहान, मैं सहमत हूं। इस पर यामी गौतम ने भी साथ देते हुए लिखा पावरफुल थॉट। 

 
रंगोली ने सबको बनाया निशाना 
मामला यही खत्म नहीं हुआ है। कंगना की बहन रंगोली इस बार भी चुप नहीं रहीं और करण, फरहान और सोनम को जवाब देते हुए लिखा कि डियर फरहान अख्तर.. आपके विचारों की सराहना की जा सकती है.. यदि आप और आपके पिता पक्षपाती नहीं होते तो। करण जौहर और सोनम कपूर  देखकर अच्छा लगा कि एक गांव वाली बिना अंग्रेजी बोलने वाले पहाड़ी लड़की ने कितने दोस्त बनाए है.. अगर पूरी इंडस्ट्री भी उसके खिलाफ खड़ी हो जाए तो भी वो रह लेगी क्योंकि उसे चुना गया है। 
 
इंडस्ट्री में इस मामले के बाद दो हिस्से हो गए है। एक रितिक की तरफ है और दूसरा कंगना की तरफ। अब बस इस मामले की जल्द खत्म होने की उम्मीद है। 
Show comments

Anupamaa की राजनीति में एंट्री, BJP में शामिल हुईं रूपाली गांगुली

Heeramandi में इन पाकिस्तानी एक्टर्स को कास्ट करना चाहते थे भंसाली, बॉलीवुड की ये हसीनाएं भी थीं पहली पसंद

Heeramandi के सेट पर भंसाली ने अदिति राव हैदरी को रखा भूखा! एक्ट्रेस ने बताई वजह

रणबीर के बाद अब आलिया भट्ट भिड़ेंगी बॉबी देओल से, स्पाई फिल्म में करेंगी जबरदस्त एक्शन

Aamir Khan के माता-पिता नहीं चाहते थे एक्टर बने बेटा, कपिल शर्मा के शो में किया खुलासा

लहंगा-चोली पहन ईशा गुप्ता ने लगाया बोल्डनेस का तड़का, तस्वीरें वायरल

Shehnaaz Gill ने पार की बोल्डनेस की सारी हदें, टॉपलेस होकर फ्लॉन्ट किया क्लीवेज

47 की उम्र में भी बेहद बोल्ड हैं चित्रांगदा सिंह, देखिए एक्ट्रेस का मदहोश करने वाला अंदाज

ऑफ शोल्डर गाउन में दिशा पाटनी ने दिखाई बोल्ड अदाएं, तस्वीरें वायरल

जाह्नवी कपूर ने बढ़ाया इंटरनेट का तापमान, गोल्डन गाउन में शेयर की बोल्ड तस्वीरें

अगला लेख