Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia

कोरोना से जंग लड़ रहीं फातिमा सना शेख बोलीं- स्मेल और टेस्ट आना बंद हो गया है...

Advertiesment
हमें फॉलो करें कोरोना से जंग लड़ रहीं फातिमा सना शेख बोलीं- स्मेल और टेस्ट आना बंद हो गया है...
, शुक्रवार, 2 अप्रैल 2021 (14:11 IST)
देश में कोरोना ने फिर से रफ्तार पकड़ ली है। कई बॉलीवुड सेलेब्स को कोरोना ने अपनी चपेट में ले लिया है। इसी बीच दंगल फेम एक्ट्रेस फातिमा सना शेख भी कोरोना संक्रमित पाई गईं हैं। एक्ट्रेस घर पर ही सेल्फ क्वारंटीन हो गई हैं, और सभी रूल्स को फॉलो भी कर रही हैं।

 
इस बात की जानकारी खुद एक्ट्रेस ने सोशल मीडिया के जरिए अपने फैंस को दी हैं। साथ ही इस बात की तसल्ली भी दी है कि वो ठीक हैं। बता दें एक्ट्रेस ने अपनी इंस्टाग्राम स्टोरी के जरिए इस बात की जानकारी दी कि उन्हें कोरोना हो गया है। उन्होंने स्टोरी अपलोड करते समय अपनी एक तस्वीर शेयर की है, जिसमें वो बेड पर हैं और काफी वीक नजर आ रही हैं। 
webdunia
इसके साथ फातिमा ने लिखा की, 'मुझे कोविड हो गया है! स्मेल और टेस्ट आना बंद हो गया है... साथ ही बॉडी में काफी पेन भी हो रहा है।'
 
फातिमा सना शेख ने अपने फैंस को ये अपडेट 29 मार्च को दी थी की वो कोरोना पॉजीटिव हो गई हैं। उन्होंने लिखा था, 'मेरी कोविड-19 टेस्ट की रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। फिलहाल, सभी सावधानियों और प्रोटोकॉल का पालन कर रही हूं और घर पर क्वारंटीन हूं। आपकी चिंताओं और प्रार्थनाओं के लिए शुक्रिया। सुरक्षित रहें दोस्तों।' 
 
फातिमा सना शेख जल्द ही नेटफ्लिक्स की वेब सीरीज 'अजीब दास्तांस में नजर आएंगी। वह आखिरी बार अनुराग बासु की फिल्म लूडो में नजर आई थीं। फिल्म में उनके साथ राजकुमार राव थे।
 

Share this Story:

Follow Webdunia Hindi

अगला लेख

अजय देवगन के जन्मदिन पर फैंस को मिला खास गिफ्ट, 'आरआरआर' से फर्स्ट लुक हुआ रिलीज