टॉक्सिक रिलेशनशिप में रह चुकी हैं फातिमा सना शेख, बोलीं- बहुत मुश्किल होता है

Webdunia
सोमवार, 26 अप्रैल 2021 (11:48 IST)
फिल्म 'दंगल' फेम एक्ट्रेस फातिमा सना शेख हाल ही में रिलीज हुई 'अजीब दास्तांस' को लेकर सुर्खियों में हैं। इसी बीच वो अपने रिलेशनशिप को लेकर किए खुलासों को लेकर भी चर्चा बटोर रही हैं। फातिमा वैसे अपनी पर्सनल लाइफ को लेकर ज्यादा बात नहीं करती हैं, लेकिन हाल ही में उन्होंने अपने पास्ट के बारे में बात की है।

 
फातिमा ने खुलासा किया है कि वह एक खराब रिलेशनशिप में रही हैं। उन्होंने कहा, मैं भी एक टॉक्सिक रिलेशनशिप में थी। यह बहुत मुश्किल होता है। हम कहते हैं कि हम ये कर लेंगे, वो कर लेंगे, लेकिन, जब आप किसी के संग रिश्ते में होते हैं तब यह समझना बहुत मुश्किल होता है कि क्या करना चाहिए और क्या नहीं करना चाहिए। खासकर जब आप फाइनेंशियली रूप से अपने हसबैंड पर डिपेंड होते हैं।
 
वहीं फातिमा ने अपनी पिछली ‍‍रिलीज फिल्म 'लूडो' के बारे में बात करते हुए कहा कि 'लूडो' में निभाए पिंकी के कैरेक्टर से वह पूरी तरह से अलग हैं। वह कहती हैं कि इस फिल्म में निभाये गए किरदार पिंकी की तरह मैं कदाचित भी नहीं हूं। पतिव्रता लड़की। मेरे साथ कोई ऐसी चीज करे तो दो थप्पड़ मार दूं।
 
बता दें कि फातिमा ने बतौर चाइल्ड आर्टिस्ट कई फिल्मों में काम किया है। इसके बाद आमिर खान की फिल्म दंगल से उन्हें पहचान मिली। दंगल के बाद वह ठग्स ऑफ हिन्दोस्तां, लूडो, सूरज पे मंगल भारी और आकाश वाणी में नजर आ चुकी हैं।
 
फातिमा ने कुछ दिनों पहले कास्टिंग काउच को लेकर बड़ा खुलासा किया था। फातिमा ने कहा था कि कुछ डायरेक्टर्स की डिमांड नहीं मानने की वजह से उनसे कई फिल्में छीन ली गई थीं। उन्होंने कहा था, मुझे कहा गया था कि तुम्हें तब ही काम देंगे जब तुम हमारी डिमांड पूरी करोगी। मैंने वैसा करने से मना कर दिया था और इसके बाद मुझे काम नहीं दिया गया।
 

सम्बंधित जानकारी

Show comments

बॉलीवुड हलचल

आमिर खान का एक नाजायज बच्चा भी है: भाई फैजल खान का सनसनीखेज खुलासा

82 की उम्र में अमिताभ बच्चन का खुलासा: अब पैंट पहनना भी हो गया मुश्किल, डॉक्टर ने दी खास सलाह

91 वर्ष की आयु में अभिनेता अच्युत पोतदार का निधन, ‘3 इडियट्स’ से ‘लगे रहो मुन्नाभाई’ तक फिल्मों में निभाई यादगार भूमिकाएं

डीपनेक गाउन में दिशा पाटनी ने फ्लॉन्ट किया क्लीवेज, बोल्ड तस्वीरों से इंटरनेट पर मचाया तहलका

वॉर 2 बनाम कुली की बॉक्स ऑफिस पर जंग: रितिक और रजनीकांत में से किसकी फिल्म रही आगे?

सभी देखें

जरूर पढ़ें

फिल्मों से दूर, फिर भी करोड़ों की मालकिन: उर्वशी रौतेला की लग्ज़री लाइफ़स्टाइल का क्या है राज?

करोड़ों की मालकिन श्वेता तिवारी की जवानी का राज? बेटी पलक से चल रही है खूबसूरती की टक्कर

44 की उम्र में भी 20 जैसी फिटनेस, श्वेता तिवारी के डाइट और वर्कआउट सीक्रेट्स उड़ा देंगे आपके होश

सनी लियोनी का बॉलीवुड से पत्ता कटा? क्या तमन्ना और उर्वशी ने छीन ली सनी लियोनी की गद्दी?

काजोल की 5 फिल्में, जो आज भी लोगों के दिलों पर राज करती हैं

अगला लेख