फिल्म 83 : कीर्ति आजाद ने साझा किया 1983 क्रिकेट विश्व कप की ऐतिहासिक जीत का दिलचस्प किस्सा

Webdunia
बुधवार, 15 दिसंबर 2021 (13:47 IST)
बॉलीवुड एक्टर रणवीर सिंह की फिल्म '83' रिलीज से बस कुछ ही दिन दूर है। इस फिल्म का प्रमोशन काफी जोरों-शोरो से चल रहा है। कबीर खान द्वारा निर्देशित यह फिल्म 1983 के क्रिकेट विश्व कप में भारत की विजयी जीत पर आधारित है। रणवीर सिंह कप्तान कपिल देव की भूमिका निभा रहे हैं।

 
25 जून 1983 इतिहास का एक ऐसा क्षण है जो हर भारतीय की स्मृति में अंकित रहेगा। यह वह दिन था जब कपिल देव की टीम ने खेल इतिहास में सबसे बड़ी उपलब्धियों में से एक अपने नाम की थी। न केवल क्रिकेट बल्कि विश्व कप जीतकर इतिहास रच दिया था।
 
बहुप्रतीक्षित फिल्म '83' का प्रेरक ट्रेलर रिलीज़ करने के बाद, निर्माताओं ने हाल ही में फिल्म निर्माता राजकुमार हिरानी का एक अन्य प्रभावशाली वीडियो जारी किया था, जहाँ वह 1983 क्रिकेट विश्व कप की यादों को याद करते हुए नज़र आये थे।
 
दर्शकों के बीच प्रत्याशा को अधिक बढ़ाते हुए, निर्माताओं ने क्रिकेटर कीर्ति आजाद का एक नया वीडियो लॉन्च किया है, जिसमें 1983 के ऐतिहासिक मैच के बारे में एक अविश्वसनीय किस्सा साझा किया गया है, जिसमें बताया गया है कि कैसे वह एक ऐसी गेंद देने में कामयाब रहे जिसने बल्लेबाज को आश्चर्यचकित कर दिया और टीम के लिए शानदार विश्व कप जीतने के सबसे महत्वपूर्ण कारणों में से एक माना जाता है।
 
कबीर खान द्वारा निर्देशित 83 साल की सबसे बहुप्रतीक्षित फिल्मों में से एक है। फिल्म भारत की ऐतिहासिक 1983 विश्व कप जीत पर आधारित है। रणवीर सिंह फ़िल्म में कपिल देव का किरदार निभा रहे हैं। इसके अलावा ताहिर राज भसीन, जीवा, साकिब सलीम, जतिन सरना, चिराग पाटिल, दिनकर शर्मा, निशांत दहिया, हार्डी संधू, साहिल खट्टर, अम्मी विर्क, आदिनाथ कोठारे, धैर्य करवा, आर बद्री और पंकज त्रिपाठी भी फ़िल्म में नज़र आएंगे। 
 
दीपिका पादुकोण इस फ़िल्म में कपिल देव की पत्नी रोमी का किरदार निभाती नजर आएंगी। कमल हासन की राजकमल फिल्म्स इंटरनेशनल, अक्किनेनी नागार्जुन की अन्नपूर्णा स्टूडियो, पृथ्वीराज प्रोडक्शंस ने फिल्म का क्रमशः तमिल, तेलुगु और मलयालम वर्शन पेश करने के लिए रिलायंस एंटरटेनमेंट के साथ हाथ मिलाया है।
 
रिलायंस एंटरटेनमेंट और फैंटम फिल्म्स द्वारा कबीर खान फिल्म्स प्रोडक्शन की 83 को पेश किया जाएगा। रिलायंस एंटरटेनमेंट और पीवीआर पिक्चर्स की यह फ़िल्म 24 दिसंबर 2021 को हिंदी, तमिल, तेलुगु, कन्नड़ और मलयालम में 3डी में रिलीज होने वाली है। फिल्म का निर्माण दीपिका पादुकोण, कबीर खान, विष्णु वर्धन इंदुरी, साजिद नाडियाडवाला, फैंटम फिल्म्स, रिलायंस एंटरटेनमेंट ने मिलकर किया है।
 

सम्बंधित जानकारी

Show comments

Anupamaa की राजनीति में एंट्री, BJP में शामिल हुईं रूपाली गांगुली

Heeramandi में इन पाकिस्तानी एक्टर्स को कास्ट करना चाहते थे भंसाली, बॉलीवुड की ये हसीनाएं भी थीं पहली पसंद

Heeramandi के सेट पर भंसाली ने अदिति राव हैदरी को रखा भूखा! एक्ट्रेस ने बताई वजह

रणबीर के बाद अब आलिया भट्ट भिड़ेंगी बॉबी देओल से, स्पाई फिल्म में करेंगी जबरदस्त एक्शन

Aamir Khan के माता-पिता नहीं चाहते थे एक्टर बने बेटा, कपिल शर्मा के शो में किया खुलासा

लहंगा-चोली पहन ईशा गुप्ता ने लगाया बोल्डनेस का तड़का, तस्वीरें वायरल

Shehnaaz Gill ने पार की बोल्डनेस की सारी हदें, टॉपलेस होकर फ्लॉन्ट किया क्लीवेज

47 की उम्र में भी बेहद बोल्ड हैं चित्रांगदा सिंह, देखिए एक्ट्रेस का मदहोश करने वाला अंदाज

ऑफ शोल्डर गाउन में दिशा पाटनी ने दिखाई बोल्ड अदाएं, तस्वीरें वायरल

जाह्नवी कपूर ने बढ़ाया इंटरनेट का तापमान, गोल्डन गाउन में शेयर की बोल्ड तस्वीरें

अगला लेख