Biodata Maker

'फुकरे 3' के पहले गाने 'वे फुकरे' की झलक आई सामने, इस दिन रिलीज होगा पूरा गाना

WD Entertainment Desk
रविवार, 10 सितम्बर 2023 (14:54 IST)
ve fukrey song: एक्सेल एंटरटेनमेंट की 'फुकरे 3' अपनी घोषणा के बाद से ही सुर्खियों में है। निर्माताओं ने दर्शकों का ध्यान खीचनें के लिए पहले ही फिल्म की रिलीज डेट का ऐलान किया था। ये पॉपुलर फुकरे फ्रेंचाइजी का तीसरा पार्ट है जिसमें फिल्म के सबसे पसंदीदा किरदारों जैसे हनी, भोली पंजाबन, चूचा, लाली और पंडित जी फिर से वापस आ रहे है।
 
फुकरे 3 सिनेप्रेमियों के बीच जबरदस्त चर्चा बटोर रही है और हाल ही में रिलीज हुए ट्रेलर के साथ, फिल्म को लेकर प्रत्याशा आसमान छू रही है। ऐसे में अब निर्माता इस कॉमेडी एंटरटेनर के पहले गाने 'वे फुकरे' के लॉन्च के साथ फिल्म की म्यूजिकल यात्रा को शुरू करने के लिए पूरी तरह तैयार हैं। गाने का टीज़र जारी कर दिया गया है और कहा जा रहा है कि यह एक अनोखा फुट-टैपिंग गाना है।
 
फुकरे फ्रेंचाइजी में गानों ने हमेशा एक अहम भूमिका निभाई है और पिछले दो भागों के साउंडट्रैक सभी के बीच बेहद लोकप्रिय हुए हैं।  पहले गाने वे फुकरे के अब आने के साथ, निर्माता बिना किसी शक एक चार्टबस्टर गाने के साथ सभी का मनोरंजन करने जा रहे हैं और गाने का टीज़र साफ तौर पर इसका संकेत देता है।
 
'वे फुकरे' गाने को तनिष्क बागची ने कंपोज किया है। गाने को देव नेगी और असीस कौर ने गाया है और बोल शब्बीर अहमद ने दिए हैं। वहीं, गाने को बॉस्को मार्टिस ने कोरियोग्राफ किया है।
 
मृगदीप सिंह लांबा के निर्देशन में बनी 'फुकरे' साल 2013 में रिलीज हुई थी, जिसे दर्शकों ने खूब पसंद किया था। इसके 4 साल बाद 2017 में 'फुकरे रिटर्न' रिलीज हुई थी। अब पूरे 05 साल बाद फिल्म का तीसरा पार्ट रिलीज हो रहा है। हालांकि इस पार्ट में अली फजल नजर नहीं आएंगे। 'फुकरे 3' 28 सितंबर को सिनेमाघरों में रिलीज होगी।
Edited By : Ankit Piplodiya

सम्बंधित जानकारी

Show comments

बॉलीवुड हलचल

रणवीर सिंह ने 'कांतारा' में दिखाई देवी को बताया भूत, उड़ाया मजाक! भड़के यूजर्स

घर का रेनोवेशन करवाते वक्त हादसे में गई मशहूर हॉलीवुड एक्टर की जान

Bigg Boss 19: गौरव खन्ना की चमकी किस्मत, सलमान खान के साथ जल्द करेंगे काम!

Bigg Boss 19: धर्मेंद्र को याद कर इमोशनल हुए सलमान खान, बोले- हमने एक सितारे को खो दिया...

सुप्रीम कोर्ट तक पहुंची 'सितारे ज़मीन पर' की गूंज, समय रैना को डिस्लेक्सिक व्यक्तियों को शो पर होस्ट करने का दिया आदेश

सभी देखें

जरूर पढ़ें

दिवाली पर लाल पटाखा बनीं शिल्पा शेट्टी, ग्लैमरस तस्वीरों से बढ़ाया इंटरनेट का पारा

दिवाली पर दीपिका पादुकोण-रणवीर सिंह ने फैंस को दिया गिफ्ट, बेटी दुआ का चेहरा किया रिवील, देखिए क्यूट तस्वीरें

ट्रेडिशनल लुक से पलक तिवारी ने जीता फैंस का दिल, दिवाली पर आप भी किजिए ट्राई

ईशा गुप्ता ने बोल्ड बिकिनी तस्वीरों से बढ़ाया इंटरनेट का तापमान, देखिए एक्ट्रेस का सिजलिंग लुक

जब फिल्म के लिए कंडोम चाटते नजर आए थे राजकुमार राव, सीन को CBFC ने करवाया था डिलीट!

अगला लेख