Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia

फिल्म 'गुडबाय' से सामने आया अमिताभ बच्चन और रश्मिका मंदाना का फर्स्ट लुक

हमें फॉलो करें फिल्म 'गुडबाय' से सामने आया अमिताभ बच्चन और रश्मिका मंदाना का फर्स्ट लुक
, शनिवार, 3 सितम्बर 2022 (15:37 IST)
बॉलीवुड के महानायक अमिताभ बच्चन और साउथ एक्ट्रेस रश्मिका मंदाना की फिल्म 'गुडबाय' का फैंस बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। इस फिल्म में नीना गुप्ता, एली अबराम, सुनील ग्रोवर और साहिल मेहता भी अहम भूमिका में है। वहीं अब मेकर्स ने फिल्म से अमिताभ और रश्मिका का फर्स्ट लुक शेयर कर दिया है। 

 
अमिताभ बच्चन ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर फिल्म का पोस्टर साझा किया है। इस पोस्टर में अमिताभ बेज रंग का कुर्ता और नीले रंग की स्वीवलेस जैकेट पहने दिख रहे हैं। वहीं रश्‍मिका मंदाना एक ओवरसाइज कुर्ता पहने बेहद सिंपल अंदाज में नजर आ रही हैं। 
 
पोस्टर में अमिताभ पतंग उड़ाते नजर आ रहे हैं और रश्मिका उनके पिछे चकरी लिए खड़ी हैं। दोनों के चेहरे पर एक बड़ी सी मुस्कान नजर आ रही हैं। इस पोस्टर को शेयर करते हुए बिग बी ने लिखा, 'परिवार का साथ है सबसे खास, जब कोई नहीं होता पास तब भी रहता है इनका एहसास। गुडबाय सिनेमाघरों में 7 अक्टूबर 2022 को रिलीज हो रही है।' 
 
फिल्म 'गुडबाय' का निर्देशन विकास बहल ने किया है। फिल्म का निर्देशन एकता कपूर के बैनर बालाजी टेलीफिल्म्स ने किया है। इस फिल्म के जरिए रश्‍मिका मंदाना बॉलीवुड डेब्यू करने जा रही हैं। 
 

4
Share this Story:

Follow Webdunia Hindi

अगला लेख

फिल्म 'विक्रम वेधा' में इतने लुक में नजर आएंगे रितिक रोशन