नरसिंह जयंती पर महावतार नरसिम्हा की रिलीज डेट की हुई घोषणा, शेयर किया खास वीडियो

WD Entertainment Desk
रविवार, 11 मई 2025 (17:54 IST)
अश्विन कुमार की आने वाली फिल्म 'महावतार नरसिम्हा' इन दिनों अपने जबरदस्त और दमदार पोस्टर्स की वजह से खूब चर्चा बटोर रही है। इसे हॉम्बले फिल्म्स और क्लीम प्रोडक्शंस ने मिलकर बनाया है। ये फिल्म 'महावतार' सीरीज की पहली कड़ी है, जिसमें भगवान विष्णु के अलग-अलग अवतारों की कहानियां दिखाई जाएंगी। 
 
फिल्म की दुनिया में दर्शकों को और गहराई तक ले जाते हुए, मेकर्स ने एक दमदार टीज़र रिलीज़ किया, जिसे हर तरफ से शानदार रिस्पॉन्स मिला। इसी जोश के बीच, अब मेकर्स ने एक जबरदस्त वीडियो के साथ रिलीज़ डेट की भी घोषणा कर दी है।
 
नरसिंह जयंती के मौके पर 'महावतार नरसिम्हा' के मेकर्स ने फिल्म की रिलीज़ डेट 25 जुलाई 2025 तय कर दी है। इस भव्य ऐलान के लिए एक जबरदस्त वीडियो शेयर किया गया, जिसमें महावतार नरसिम्हा की गर्जना को उसकी असली ताकत में दिखाया गया है। वीडियो में महावतार के दिव्य रूप की झलकियां दिखाई गई हैं, साथ ही यह संदेश दिया गया है, "जब आस्था पर संकट आता है, तब वो प्रकट होते हैं।"
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

A post shared by Hombale Films (@hombalefilms)

दमदार बैकग्राउंड म्यूजिक और जबरदस्त विजुअल्स के साथ यह वीडियो बड़े पर्दे पर पौराणिक कहानियों को नए अंदाज़ में पेश करने का बेंचमार्क सेट करता है। इससे अंदाज़ा लगाया जा सकता है कि दर्शकों को सिनेमाघरों में एक अनोखा सिनेमैटिक अनुभव मिलने वाला है।
 
रिलीज डेट अनाउंस करते हुए मेकर्स ने इस जबरदस्त वीडियो के साथ कैप्शन में लिखा है, 25 जुलाई 2025 को थिएटर्स में आइए, दिव्य दर्शन का अनुभव करने, महाशक्तिशाली गरज महसूस करने, और बड़े पर्दे पर एक अनोखा एक्सपीरियंस पाने! पेश करते हैं #MahavatarNarsimhaGlimpse. आत्मा में गूंजे दिव्य गर्जना! इसे अनुभव करें। जीएं। विश्वास करें।
 
#MahavatarNarasimha एक महाकाव्य है, जो भगवान नरसिंह की दंतकथा को पर्दे पर जीवंत करता है। यह अवतार भगवान विष्णु का सबसे शक्तिशाली और सबसे डरावना रूप है, जो आधा इंसान और आधा शेर है। इस रोमांचक यात्रा का अनुभव करने के लिए जुड़े रहें!
 
महावतार नरसिम्हा का डायरेक्शन अश्विन कुमार ने किया है, और इसे शिल्पा धवन, कुशल देसाई, और चैतन्य देसाई ने कलीम प्रोडक्शंस के तहत प्रोड्यूस किया है। फिल्म को 3D और पांच भारतीय भाषाओं में 25 जुलाई 2025 को रिलीज किया जाएगा। 

सम्बंधित जानकारी

Show comments

बॉलीवुड हलचल

तन्वी द ग्रेट से बॉलीवुड डेब्यू करने जा रहे करण टैकर, फिल्म में निभाएंगे यह किरदार

बैटलग्राउंड सीजन 1 को मिल गया विनर, अभिषेक मल्हान की टीम ने जीती ट्रॉफी

Mother's Day 2025 : करिश्मा कपूर से लेकर सुष्मिता सेन तक - डिजिटल स्क्रीन्स पर मम्मी जिन्होंने प्रभाव छोड़ा

मां ही नहीं, बेटी भी हैं बॉलीवुड की स्टाइलिश एक्ट्रेस, ये हैं फेमस मां-बेटी की जोड़ियां

कुशा कपिला के नाम पर बना फर्जी फेसबुक अकाउंट, लोगों से मांगे जा रहे पैसे

सभी देखें

जरूर पढ़ें

रेड 2 मूवी रिव्यू: रेड की परछाई में भटकी अजय देवगन की एक औसत फिल्म

बॉडीकॉन ड्रेस पहन पलक तिवारी ने फ्लॉन्‍ट किया कर्वी फिगर, लिफ्ट के अंदर बोल्ड अंदाज में दिए पोज

मोनोकिनी पहन स्विमिंग पूल में उतरीं राशि खन्ना, बोल्ड अदाओं से इंटरनेट पर मचाया तहलका

मोनालिसा ने फिर गिराई बिजलियां, जंप सूट में शेयर की सुपर हॉट तस्वीरें

जाट मूवी रिव्यू: सनी देओल का ढाई किलो का हथौड़ा और सॉरी बोल का झगड़ा

अगला लेख