एसएस राजामौली की फिल्म 'आरआरआर' की नई रिलीज डेट आई सामने, मेकर्स ने बताया बैकअप प्लान

Webdunia
शनिवार, 22 जनवरी 2022 (13:53 IST)
निर्देशक एसएस राजामौली की फिल्म 'आरआरआर' का फैंस बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। यह फिल्म इस साल 7 जनवरी को रिलीज होने वाली थी। लेकिन कोरोना के बढ़ते मामलों को देखते हुए मेकर्स ने इसकी रिलीज पोस्टपोन कर दी। 

 
वहीं अब मेकर्स ने 'आरआरआर' की नई रिलीज डेट की घोषणा की है। दिलचस्प बात यह है कि फिल्म की एक नहीं बल्कि दो रिलीज डेट की घोषणा की गई हैं। फिल्म किसी एक डेट पर ही रिलीज होगी लेकिन कोरोना महामारी के चलते मेकर्स बैक-अप प्लान भी लेकर चल रहे हैं। 
 
'आरआरआर' के मेकर्स की तरफ से ट्वीट कर इस बात की जानकारी दी है। उन्होंने लिखा, अगर देश में महामारी की स्थिति बेहतर हो जाती है और सभी थिएटर पूरी क्षमता से खुल जाते हैं, तो हम 18 मार्च 2022 को आरआरआर रिलीज करने के लिए तैयार हैं। अन्यथा, आरआरआर 28 अप्रैल 2022 को रिलीज होगी।
 
आरआरआर फिल्म दो महान भारतीय स्वतंत्रता सेनानियों अल्लूरी सीताराम राजू और कोमाराम भीम की कहानी है। इस फिल्म में विद्रोह और संघर्ष के दौर के खिलाफ जाकर नायकों को एक अलग रूप में दिखाया जाएगा। फिल्म में राम चरण और जूनियर एनटीआर के अलावा अजय देवगन और आलिया भट्ट मुख्य भूमिका में नजर आएंगे।

सम्बंधित जानकारी

Show comments

बॉलीवुड हलचल

दुल्हा बन फिर हंसाने को तैयार कपिल शर्मा, ईद पर किया किस ‍किस को प्यार करूं 2 का ऐलान

मायके से ज्यादा ससुराल में मिल रहा सोनाक्षी सिन्हा को प्यार, बोलीं- स्पेशल फील कराते हैं...

सुशांत सिंह राजपूत की मौत पर बात करना क्रिसैन बैरेटो को पड़ा महंगा, काम मिलना हुआ बंद

साल की दूसरी सबसे बड़ी ओपनर फिल्म बनी सिकंदर, पहले दिन किया इतना कलेक्शन

एल2: एम्पुरान पर मचे विवाद पर मोहनलाल ने मांगी माफी, फिल्म से हटेगा गुजरात दंगों से जुड़ा विवादित सीन

सभी देखें

जरूर पढ़ें

Loveyapa review: मोबाइल की अदला-बदली से मचा स्यापा

देवा मूवी रिव्यू: शाहिद कपूर और टेक्नीशियन्स की मेहनत पर स्क्रीनप्ले लिखने वालों ने पानी फेरा

Sky Force review: एयर फोर्स के जांबाज योद्धाओं की कहानी

आज़ाद मूवी रिव्यू: अमन-साशा की बिगड़ी शुरुआत, क्यों की अजय देवगन ने यह फिल्म

इमरजेंसी मूवी रिव्यू: कंगना रनौट की एक्टिंग ही फिल्म का एकमात्र मजबूत पक्ष

अगला लेख