वेलेंटाइन वीक में 'तू झूठी मैं मक्कार' का नया गाना 'प्यार होता कई बार है' हुआ रिलीज

WD Entertainment Desk
शुक्रवार, 10 फ़रवरी 2023 (15:30 IST)
बॉलीवुड एक्टर रणबीर कपूर और श्रद्धा कपूर की 'तू झूठी मैं मक्कार' का ट्रेलर रिलीज़ होने के बाद से ही हर तरफ चर्चा का विषय बना हुआ है और दर्शक इसके कंटेंट और प्यार पर इसके फ्रेश टेक को काफी पसंद कर रहें है। इसके साथ ही स्क्रीन्स पर पहली बार रणबीर और श्रद्धा शानदार केमिस्ट्री को देखने के लिए फैन्स के बीच काफी उत्साह बना हुए है। 

 
वहीं अब वेलेंटाइन वीक में मेकर्स ने फैंस को एक म्यूजिकल सरप्राइज दिया है। मेकर्स ने फिल्म का दूसरा गाना 'प्यार होता कई बार है' रिलीज किया है। ये गाना सभी सिंगल्स को डेडिकेटेड है जो इस वेलेंटाइन अकेले है। लेकिन साथ ही उन्हें ये मैसेज भी देता है कि प्यार एक नही बल्कि कई बार हो सकता है, तो निराश होने के बजाए उस दूसरे प्यार की तलाश कीजिए जो आपकी जिंदगी में फिर से बहार ले आए।  
 
'प्यार होता कई बार है' को एक विशाल सेट पर शूट किया गया है और गाने में रणबीर बॉस्को-सीजर की कोरियोग्राफी पर थिरकते नजर आ रहे हैं। इस गाने में उनके ऑन-स्क्रीन और ऑफ-स्क्रीन दोस्त अनुभव सिंह बस्सी भी हैं। वहीं प्रीतम के म्यूजिक के साथ, अरिजीत सिंह की आवाज और अमिताभ भट्टाचार्य के शानदार लीरिक्स ने इसे और भी मजेदार बना दिया है जो हर सिंगल्स के साथ अच्छे से कनेक्ट करने वाला है।
 
तू झूठी मैं मक्कार लव रंजन द्वारा निर्देशित हैं। वहीं इस फिल्म को लव फिल्म्स के लव रंजन और अंकुर गर्ग द्वारा निर्मित किया गया है और टी-सीरीज़ के गुलशन कुमार और भूषण कुमार द्वारा प्रस्तुत किया गया है। यह फिल्म 8 मार्च 2023 को होली पर दुनिया भर में सिनेमाघरों पर रिलीज होगी।
Edited By : Ankit Piplodiya

सम्बंधित जानकारी

Show comments

ब्लॉकबस्टर मूवी आरआरआर फिर सिनेमाघरों में हो रही है रिलीज

जान्हवी कपूर अप्सरा जैसी नजर आ रही हैं अपने लेटेस्ट फोटोशूट में

अक्षय कुमार की Housefull 5 में हुई अभिषेक बच्चन की एंट्री

तमन्ना भाटिया की Aranmanai 4 बनी साल 2024 की पहली हिट तमिल मूवी, पहले वीकेंड किया इतना कलेक्शन

लोकसभा चुनाव जीतने के बाद बॉलीवुड को अलविदा कहेंगी कंगना रनौट! बोलीं- लोगों को मेरी जरूरत...

लहंगा-चोली पहन ईशा गुप्ता ने लगाया बोल्डनेस का तड़का, तस्वीरें वायरल

Shehnaaz Gill ने पार की बोल्डनेस की सारी हदें, टॉपलेस होकर फ्लॉन्ट किया क्लीवेज

47 की उम्र में भी बेहद बोल्ड हैं चित्रांगदा सिंह, देखिए एक्ट्रेस का मदहोश करने वाला अंदाज

ऑफ शोल्डर गाउन में दिशा पाटनी ने दिखाई बोल्ड अदाएं, तस्वीरें वायरल

जाह्नवी कपूर ने बढ़ाया इंटरनेट का तापमान, गोल्डन गाउन में शेयर की बोल्ड तस्वीरें

अगला लेख