हिंदी फिल्म इंडस्ट्री के इतिहास में पहली बार, 100 से अधिक देशों में रिलीज होगी 'विक्रम वेधा'

Webdunia
गुरुवार, 15 सितम्बर 2022 (11:57 IST)
2022 की मोस्ट अवेटेड भारतीय फिल्मों में से एक 'विक्रम वेधा' अक्लेम्ड डायरेक्टर्स पुष्कर और गायत्री द्वारा निर्देशित हैं। इस फिल्म में रितिक रोशन, सैफ अली खान और राधिका आप्टे दिखाई देंगी। ये फिल्म 30 सितंबर को दुनिया भर में 100 से अधिक देशों में रिलीज़ होगी।

 
विश्व स्तर पर ये फिल्म 100 से अधिक देशों में रिलीज होगी जोकि अपने आप में एक रिकॉर्ड है। इस फिल्म का हिंदी फिल्म के लिए सबसे बड़ा इंटरनेशनल डिस्ट्रीब्यूशन होगा। इस फिल्म ने रिलीज से पहले दुनिया भर में लोगों की क्यूरियोसिटी बढ़ाई और अपील की है।
 
विक्रम वेधा दुनिया भर के कुछ कन्वेशन्ल और नॉन-कन्वेशन्ल मार्केट्स में एक्स्ट्राऑर्डिनरी माइलस्टोन हासिल करने के लिए तैयार है। नॉर्थ अमेरिका, ब्रिटेन, मिडिल ईस्ट, ऑस्ट्रेलिया और न्यूजीलैंड जैसे मेजर मार्केट्स के अलावा, फिल्म पूरे यूरोप के 22 देशों, अफ्रीका के 27 देशों और जापान, रूस, इज़राइल और लैटिन अमेरिकी  के पनामा पेरू जैसे नॉन-कन्वेशन्ल देशों में भी रिलीज होने के लिए तैयार है। 
 
ऐसे में इस मेगा रिलीज का इंतजार करते हुए, ओवरसीज बिजनेस के हेड, ध्रुव सिन्हा कहते हैं, विक्रम वेधा की लीड टैलेंट की स्टार पॉवर के साथ, इसने दर्शकों और ट्रेड दोनों से जबरदस्त प्यार और प्रशंसा हासिल की है। रिलायंस एंटरटेनमेंट ओवरसीज और होम स्क्रीन एंटरटेनमेंट टीमों ने यह सुनिश्चित किया है कि फिल्म दुनिया भर में व्यापक दर्शकों तक पहुंचे।
 
बता दें, विक्रम वेधा पुष्कर-गायत्री द्वारा लिखित और निर्देशित एक एक्शन-थ्रिलर है। विक्रम वेधा की कहानी ट्विस्ट और टर्न से भरी है, क्योंकि एक सख्त पुलिस वाला विक्रम (सैफ अली खान) एक खतरनाक गैंगस्टर वेधा (ऋतिक रोशन) को ट्रैक करने और उसका पीछा करने के लिए निकलता है। जो एक तरह से एक बिल्ली और चूहे को पड़कने जैसा लगता है, जहां वेधा - एक मास्टर स्टोरीटेलर विक्रम को कहानियों की एक सीरीज के माध्यम से परतों को वापस हटाने में मदद करता है जो सोची-समझी नैतिक अस्पष्टता की ओर ले जाता है।
 
विक्रम वेधा को गुलशन कुमार, टी-सीरीज और रिलायंस एंटरटेनमेंट ने फ्राइडे फिल्मवर्क्स एंड जियो स्टूडियोज और YNOT स्टूडियोज प्रोडक्शन के सहयोग से प्रस्तुत किया है। यह फिल्म पुष्कर और गायत्री द्वारा निर्देशित और भूषण कुमार और एस शशिकांत और रिलायंस एंटरटेनमेंट द्वारा निर्मित हैं।
 

सम्बंधित जानकारी

Show comments

Anupamaa की राजनीति में एंट्री, BJP में शामिल हुईं रूपाली गांगुली

Heeramandi में इन पाकिस्तानी एक्टर्स को कास्ट करना चाहते थे भंसाली, बॉलीवुड की ये हसीनाएं भी थीं पहली पसंद

Heeramandi के सेट पर भंसाली ने अदिति राव हैदरी को रखा भूखा! एक्ट्रेस ने बताई वजह

रणबीर के बाद अब आलिया भट्ट भिड़ेंगी बॉबी देओल से, स्पाई फिल्म में करेंगी जबरदस्त एक्शन

Aamir Khan के माता-पिता नहीं चाहते थे एक्टर बने बेटा, कपिल शर्मा के शो में किया खुलासा

लहंगा-चोली पहन ईशा गुप्ता ने लगाया बोल्डनेस का तड़का, तस्वीरें वायरल

Shehnaaz Gill ने पार की बोल्डनेस की सारी हदें, टॉपलेस होकर फ्लॉन्ट किया क्लीवेज

47 की उम्र में भी बेहद बोल्ड हैं चित्रांगदा सिंह, देखिए एक्ट्रेस का मदहोश करने वाला अंदाज

ऑफ शोल्डर गाउन में दिशा पाटनी ने दिखाई बोल्ड अदाएं, तस्वीरें वायरल

जाह्नवी कपूर ने बढ़ाया इंटरनेट का तापमान, गोल्डन गाउन में शेयर की बोल्ड तस्वीरें

अगला लेख