दीपिका पादुकोण ने अपने नाम किया वर्ष की सबसे ग्लैमरस स्टार का खिताब!

Webdunia
बॉलीवुड अभिनेत्री दीपिका पादुकोण को हाल ही में मुंबई में आयोजित स्टाइल एंड ग्लैमर अवार्ड्स में सबसे ग्लैमरस स्टार के पुरस्कार से सम्मानित किया गया है। दीपिका पादुकोण ने अपनी उत्कृष्ट सुंदरता और टेलेंट के बल पर बहुत सारे पुरस्कार जीते हैं और बीते दिन दीपिका ने एक ओर पुरस्कार अपने नाम कर लिया है।


पद्मावत अभिनेत्री रेड कार्पेट पर अपने परफेक्ट स्टाईल से सबके होश उड़ाते नजर आईं। दीपिका कोरल तफता पफबॉल गाउन पहने हुए नजर आई। न्यूड लिपस्टिक के साथ लाइट मेकअप और सॉफ्ट कर्ल के साथ उनका लुक बेहद शानदार लग रहा था।
 
साल 2018 दीपिका पादुकोण के लिए बहुत अच्छा रहा, उन्हें संजय लीला भंसाली की फिल्म पद्मावत में अपने प्रदर्शन के लिए ढ़ेर सारी प्रशंसा प्राप्त हुई थी और फिल्म बॉक्स ऑफिस पर भी बड़ी हिट साबित हुई थी। मेट गाला और कान्स फिल्म फेस्टिवल जैसे अंतरराष्ट्रीय रेड कार्पेट पर अपनी खूबसूरत का जादू बिखेरने के बाद साल के अंत में सबसे शानदार शादी कर के दीपिका निश्चित रूप से 2018 की सबसे बड़ी न्यूजमेकर रही हैं।
 
ALSO READ: बॉलीवुड सितारों ने नेक्सब्रांड्स ब्रांड विजन अवॉर्ड्स में बिखेरे जलवे (फोटो)
 
हाल ही में, दीपिका पादुकोण ने एशिया की 'सबसे सेक्सी एशियाई महिला' के रूप में भी अपना खिताब पुनः प्राप्त किया था। 3 साल में दूसरी बार दीपिका ने ब्रिटेन स्थित समाचार पत्र 'ईस्टर्न आई' द्वारा प्रकाशित शीर्षक हासिल किया है। 100 सबसे प्रभावशाली लोगों की लिस्ट में होने के बाद, अब अभिनेत्री फोर्ब्स सिलेब 100 की सूची में टॉप 5 में जगह बनाने वाली एकमात्र महिला अभिनेत्री बनी गई हैं। जिसका हाल ही में अनावरण किया गया था।
 
दीपिका पादुकोण जीक्यू पत्रिका के लिए साल के आखिरी कवर पर भी नज़र आई जहाँ उन्होंने अपने लुक से एक बार फिर कवर की खूबसूरती में चार चाँद लगा दिए है।
 
दीपिका पादुकोण की 7 फिल्में 100 करोड़ क्लब में अपनी जगह बना चुकी हैं, जबकि उनकी हालिया रिलीज पद्मावत बॉक्स ऑफिस पर 300 करोड़ का आंकड़ा पार करने में सफल रही थी। कमर्शियल इंडस्ट्री में भी दीपिका एक पसंदीदा चेहरा है और ये ही वजह है कि आज वह सबसे अधिक फ़ीस लेने वाली अभिनेत्री में से एक है।
 
वर्कफ्रंट की बात करे तो दीपिका पादुकोण मेघना गुलजार द्वारा निर्देशित एसिड अटैक सर्वाइवल की सच्ची कहानी पर आधारित अपनी अगली फिल्म छपाक की तैयारी में व्यस्त हैं। छपाक को दीपिका पादुकोण द्वारा सह-निर्मित किया जाएगा।

सम्बंधित जानकारी

करिश्मा कपूर के एक्स-हसबैंड संजय कपूर की मौत पर मां ने उठाए सवाल, बोलीं- कुछ लोग हड़पना चाहते हैं विरासत

वॉर 2 ट्रेलर रिव्यू: जब दो टाइटन्स, रितिक और जूनियर NTR टकराते हैं, तो भूचाल आना तय है

सैयारा ने मचाया बॉक्स ऑफिस पर तूफान, न्यूकमर्स की फिल्म ने बनाया 175 करोड़ का रिकॉर्ड

एल्विश यादव की शादी कन्फर्म? भारती सिंह ने खोले सारे राज, उदयपुर जाएगी बारात?

सनी देओल के घर पर जब आई थीं ईशा देओल

सैयारा रिव्यू: गहरे जज्बात, रोमांस और संगीत की नई उड़ान

37 साल छोटी एक्ट्रेस संग बिग बॉस में एंट्री करके अनूप जलोटा ने मचा दिया था तहलका, अब बताया रिश्ते का सच

सैयारा देख थिएटर्स में ही क्रेजी हुए युवा, कोई छाती पीट चीख रहा तो कोई दहाड़े मारकर रो रहा

अहान पांडे-अनीत पड्डा की सैयारा देख करण जौहर की आंखों से निकले आंसू, बोले- पूरे देश को प्यार में डुबो दिया

क्या इस कोरियन मूवी की कॉपी है अहान पांडे-अनीत पड्डा की सैयारा? यूजर्स ने निकाला कनेक्शन

अगला लेख