Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia

फिल्ममेकर शिव कुमार खुराना का निधन, विनोद खन्ना को बनाया था हीरो

Advertiesment
हमें फॉलो करें फिल्ममेकर शिव कुमार खुराना का निधन, विनोद खन्ना को बनाया था हीरो

WD Entertainment Desk

, शुक्रवार, 28 अक्टूबर 2022 (14:05 IST)
Photo - Twitter
बॉलीवुड इंडस्ट्री से एक के बाद एक बुरी खबर सामने आ रही है। बीते दिन मशहूर इस्माइल श्रॉफ का निधन हो गया था। अब मशहूर फिल्ममेकर शिव कुमार खुराना के निधन की खबर सामने आई है। शिव कुमार खुराना 83 साल के थे और उम्र संबंधी बीमारियों से जूझ रहे थे। 

 
शिव कुमार खुराना ने मुंबई के ब्रह्माकुमारी ग्लोबल अस्पताल में मंगलवार को अंतिम सांस ली। शिव कुमार के निधन से बॉलीवुड में शोक की लहर है। 
 
शिव कुमार खुराना ने बॉलीवुड में 35 वर्षों तक अपना योगदान दिया। उन्होंने साल 1965 में फिल्म टार्जन और सर्कस का निर्देशन किया। उनकी आखिरी फिल्म 1999 में आई जालसाज थी।
 
शिव कुमार खुराना ने अपने करियर में कई सुपरस्टार कलाकारों को अपनी फिल्म में काम करने का मौका दिया। शिव कुमार वो पहले फिल्ममेकर थे जिन्होंने विनोद खन्ना को हीरो के लिए सबसे पहले साइन किया था। इस फिल्म का नाम 'हम तुम और वो' था।
Edited By : Ankit Piplodiya 

Share this Story:

Follow Webdunia Hindi

अगला लेख

फिल्म 'भेड़िया' का पहला गाना ठुमकेश्वरी रिलीज, वरुण-कृति की दिखी शानदार केमिस्ट्री