Kangana Ranauat के बॉडीगार्ड के खिलाफ दर्ज हुआ रेप केस, धोखाधड़ी का भी लगा आरोप

Webdunia
शनिवार, 22 मई 2021 (11:21 IST)
अपने बेबाक बयानों की वजह से अक्सर चर्चा में रहने वाली एक्ट्रेस कंगना रनौट का निजी बॉडीगार्ड विवादों में फंस गया है। कंगना के बॉडीगार्ड कुमार हेगड़े के खिलाफ रेप का मामला दर्ज किया गया है।

 
एक मेकअप आर्टिस्ट की शिकायत के बाद हेगड़े के खिलाफ FIR दर्ज की गई है। मुंबई पुलिस के प्रवक्ता DCP चैतन्य ने कहा कि मुंबई के डीएन नगर पुलिस स्टेशन में कंगना के बॉडीगार्ड पर केस दर्ज किया गया है। 
 
खबरों के अनुसार हेगड़े ने महिला को पिछले साल जून में शादी का भरोसा दिया था। इसके बाद दोनों लिव-इन में रह रहे थे। महिला आठ साल पहले ही उसके संपर्क में आई थी। उसका आरोप है कि हेगड़े ने जबरन कई मौकों पर उसके साथ शारीरिक संबंध बनाए।
 
नजदीकियां बढ़ने के साथ आरोपी ने शादी की बात को नजरअंदाज करना शुरू कर दिया। वह मां की तबियत की बात कहकर उससे 50,000 रुपए उधार ले गया था। उसने कहा था कि उसे अपने घर जाना पड़ेगा। आरोपी ने वहां जाने के बाद महिला का फोन उठाना बंद कर दिया। पिछले दिनों उसकी मां ने फोन उठाया और कहा कि उन्हें अपने लड़के के लिए लड़की मिल गई है।
 
हेगड़े की मां का फोन आने के बाद पीड़िता ने उसके खिलाफ FIR दर्ज कराई। शिकायत के आधार पर मुंबई पुलिस ने धारा 376 (रेप), 377 (अप्राकृतिक शारीरिक संबंध) और 420 (धोखाधड़ी) के तहत केस दर्ज किया है। मामले की जांच की जा रही है। फिलहाल इस पर कंगना की कोई प्रतिक्रिया नहीं आई है। 
 

सम्बंधित जानकारी

Show comments

बॉलीवुड हलचल

रांझणा के एआई जनरेटेड हैप्पी क्लाइमैक्स पर धनुष ने जताई नाराजगी, बोले- फिल्म की आत्मा को ही छीन लिया...

सिद्धांत चतुर्वेदी-तृप्ति डिमरी की फिल्म धड़क 2 ने पहले वीकेंड किया इतना कलेक्शन

नेशनल अवॉर्ड मिलने पर शशि थरूर ने सिंपल अंदाज में दी शाहरुख खान को बधाई, एक्टर ने मजेदार अंदाज में दिया धन्यवाद

शमा सिकंदर ने की थी सुसाइड करने की कोशिश, नींद की गोलियां खाकर भाई को भेज दी थी बैंक डिटेल्स

जब सलमान खान ने अरबाज के सीने में घुसा दी थी पेंसिल, फिर भाई ने ऐसे लिया था बदला

सभी देखें

जरूर पढ़ें

सैयारा रिव्यू: गहरे जज्बात, रोमांस और संगीत की नई उड़ान

37 साल छोटी एक्ट्रेस संग बिग बॉस में एंट्री करके अनूप जलोटा ने मचा दिया था तहलका, अब बताया रिश्ते का सच

सैयारा देख थिएटर्स में ही क्रेजी हुए युवा, कोई छाती पीट चीख रहा तो कोई दहाड़े मारकर रो रहा

अहान पांडे-अनीत पड्डा की सैयारा देख करण जौहर की आंखों से निकले आंसू, बोले- पूरे देश को प्यार में डुबो दिया

क्या इस कोरियन मूवी की कॉपी है अहान पांडे-अनीत पड्डा की सैयारा? यूजर्स ने निकाला कनेक्शन

अगला लेख