Biodata Maker

दिशा पाटनी के बरेली स्थित घर पर हुई अंधाधुंध फायरिंग, लॉरेंस गैंग ने ली जिम्मेदारी, कहा- पूज्य संतों का अपमान बर्दाशन नहीं...

WD Entertainment Desk
शनिवार, 13 सितम्बर 2025 (11:13 IST)
बॉलीवुड एक्ट्रेस दिशा पाटनी के उत्तर प्रदेश के बरेली के सिविल लाइंस इलाके स्थित घर पर दो अज्ञात बाइक सवार बदमाशों ने फायरिंग कर दी। बदमाशों ने ताबड़तोड़ 2 राउंड फायरिंग की और फरार हो गए। फायरिंग के के वक्त घर में दिशा की बहन पूर्व आर्मी ऑफिसर खुशबू पाटनी, पिता जगदीश और मां पद्मा मौजूद थी। 
 
घटना के वक्त दिशा पाटनी मुंबई में थीं। गोली चलने की अवाज सुनकर घर में मौजूद सभी लोग सहम गए। इसके बाद दिशा के पिता ने पुलिस को सुचना दी। फायरिंग की जिम्मेदारी गैंगस्टर लॉरेंस बिश्नोई से जुड़े गिरोह, गोल्डी बरार और रोहित गोदारा ने ली है। 
 
एक फेसबुक पोस्ट में, गैंग के सदस्य पाटनी के परिवार को धमकी दी है। पोस्ट में लिखा है, मैं वीरेंद्र चरण, महेंद्र सरन (डेलाना) हूं। आज दिशा पाटनी (बॉलीवुड अभिनेत्री) के घर पर जो गोलीबारी हुई, वह हमारी तरफ से हुई है। उन्होंने हमारे पूज्य संतों (प्रेमानंद जी महाराज और अनिरुद्ध आचार्य जी महाराज) का अपमान किया है और हमारे सनातन धर्म को नीचा दिखाने की कोशिश की है।
 
पोस्ट में लिखा है, हमारे देवी-देवताओं का अपमान बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। यह तो बस एक ट्रेलर था। अगर उसने या किसी और ने फिर से हमारे धर्म का अनादर किया, तो उसके घर का एक भी व्यक्ति जिंदा नहीं बचेगा। यह संदेश सिर्फ उसके लिए नहीं, बल्कि फिल्म इंडस्ट्री के सभी कलाकारों और उनसे जुड़े सभी लोगों के लिए है। अगर भविष्य में कोई भी हमारे धर्म और संतों के प्रति ऐसा अनादरपूर्ण कृत्य करता है, तो परिणाम भुगतने के लिए तैयार रहें। 
 
दिशा पाटनी के पिता जगदीश ने इस मामले में कोतवाली में रिपोर्ट दर्ज कराई है। पुलिस मामले की जांच में जूट गई है। एसएसपी अनुराग आर्य ने बताया, शुक्रवार तड़के करीब 3:30 बजे, दो बाइक सवार बदमाशों ने उनके घर पर कई गोलियां चलाईं। परिवार ने दोपहर में पुलिस से संपर्क किया, जिसके बाद हमने गोलीबारी की घटना की जांच के लिए स्पेशल ऑपरेशन ग्रुप (एसओजी) सहित पांच विशेष टीमों को तैनात किया।
 
आर्य ने बताया, उनके पिता, सेवानिवृत्त सर्कल ऑफिसर जगदीश सिंह पाटनी ने शिकायत दर्ज कराई है। कोतवाली पुलिस स्टेशन में एक प्राथमिकी दर्ज की गई। 
 
बता दें ‍कि बीते दिनों दिशा पाटनी की बहन खुशबू ने अपनी इंस्टा स्टोरी पर अनिरुद्धाचार्य को लेकर विवादित कमेंट्स किए थे। उन्होंने आरोप लगाया था कि अनिरुद्धाचार्य ने महिलाओं के खिलाफ 'महिला विरोधी टिप्पणी' की है। 'अगर वह मेरे सामने होता तो मैं उसे सबक सिखा देती।
 
खुशबू के कमेंट को प्रेमानंद जी महाराज के नाम से जोड़ दिया गया। इसके बाद जमकर विवाद मचा था। बाद में खुशबू ने वीडियो जारी करके सफाई दी कि उन्होंने प्रेमानंद महाराज को नहीं, बल्कि अनिरुद्धाचार्य के लिए कमेंट किया था। 

सम्बंधित जानकारी

Show comments

बॉलीवुड हलचल

क्या पलाश मुच्छल दे रहे थे स्मृति मंधाना को धोखा? बहन पलक मुच्छल ने बताई शादी टलने की वजह

शादी के 14 साल बाद सेलिना जेटली की शादीशुदा जिंदगी में आया भूचाल, पति के खिलाफ दर्ज कराया घरेलू हिंसा का केस

बिग बॉस 19 कंटेस्टेंट गौरव खन्ना को लेकर टैरो रीडर रिन्ही सुबेरवाल ने की भविष्यवाणी, बोलीं- एक अहम मोड़ पर हैं...

धर्मेंद्र के हाथों मिला था प्रियंका चोपड़ा को पहला साइनिंग अमाउंट, ही-मैन के निधन पर हुईं भावुक

एमी अवॉर्ड्स 2025 जीतने से चूकी दिलजीत दोसांझ की अमर सिंह चमकीला, देखिए विनर्स की लिस्ट

सभी देखें

जरूर पढ़ें

दिवाली पर लाल पटाखा बनीं शिल्पा शेट्टी, ग्लैमरस तस्वीरों से बढ़ाया इंटरनेट का पारा

दिवाली पर दीपिका पादुकोण-रणवीर सिंह ने फैंस को दिया गिफ्ट, बेटी दुआ का चेहरा किया रिवील, देखिए क्यूट तस्वीरें

ट्रेडिशनल लुक से पलक तिवारी ने जीता फैंस का दिल, दिवाली पर आप भी किजिए ट्राई

ईशा गुप्ता ने बोल्ड बिकिनी तस्वीरों से बढ़ाया इंटरनेट का तापमान, देखिए एक्ट्रेस का सिजलिंग लुक

जब फिल्म के लिए कंडोम चाटते नजर आए थे राजकुमार राव, सीन को CBFC ने करवाया था डिलीट!

अगला लेख