Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia
Advertiesment

राजकुमार राव ने शेयर किया 'लूडो' का फर्स्ट लुक, फैंस बोले- आलिया भट्ट लग रहे हो

हमें फॉलो करें राजकुमार राव ने शेयर किया 'लूडो' का फर्स्ट लुक, फैंस बोले- आलिया भट्ट लग रहे हो
, गुरुवार, 2 जनवरी 2020 (16:54 IST)
साल 2020 के आते ही बॉलीवुड की कई फिल्मों को लेकर चर्चाएं तेज हो गई हैं। इन्हीं में से एक है राजकुमार राव की अपकमिंग फिल्म 'लूडो'। इस मल्टी-स्टारर फिल्म में राजकुमार राव के साथ आदित्य रॉय कपूर, अभिषेक बच्चन, फातिमा सना शेख, सान्या मल्होत्रा, पंकज त्रिपाठी और रोहित सरफ मुख्य भूमिकाओं में नजर आएंगे।


हाल ही में फिल्म से राजकुमार राव का फर्स्ट लुक रिलीज कर दिया गया है। फिल्म का यह फर्स्ट लुक फैंस के लिए न्यू ईयर के गिफ्ट जैसा है। इसमें राजकुमार राव को आप पहचान नहीं पाएंगे। 
 
राजकुमार राव ने इंस्टाग्राम पर 2 तस्वीरें शेयर की हैं। पहली तस्वीर में वह एक महिला के लुक में दिख रहे हैं जबकि दूसरी तस्वीर में वह एक बाइक पर बैठे दिखाई दे रहे हैं। 
राजकुमार ने फिल्म में धमाकेदार एक्सपेरिमेंट किया है। उन्हें मेअकप के जरिए एक खूबसूरत लड़की बनाया गया है। फिल्म के फर्स्ट लुक में राजकुमार राव को पहचानना ही मुश्किल है। लड़की के लुक में राजकुमार राव को देखकर आप धोखा खा जाएंगे।

राजकुमार ने जैसे ही ये तस्वीरें शेयर कीं तो फैंस उनकी तारीफ में कॉमेंट करने लगे। कुछ लोगों ने कॉमेंट में यह भी कहा कि पहली तस्वीर में राजकुमार राव का लुक आलिया भट्ट या कृति सेनन के जैसा है।
 
वर्क फ्रंट की बात करें तो राजकुमार राव पिछली बार फिल्म 'मेड इन चाइना' में नजर आए थे। वहीं 'लूडो' के अलावा राजकुमार जाह्नवी कपूर के साथ 'रूही अफजा' में और प्रियंका चोपड़ा के साथ 'द व्हाइट टाइगर' में नजर आएंगे।

Share this Story:

Follow Webdunia Hindi

अगला लेख

नीना गुप्ता की फिल्म हुई ऑस्कर में नॉमिनेट, शेफ से डायरेक्टर बने विकास खन्ना ने यूं जाहिर की खुशी