ठग्स ऑफ हिन्दोस्तान का बॉक्स ऑफिस पर कैसा रहा चौथा दिन?

Webdunia
पहले दिन जैसे ही फिल्म समीक्षकों और दर्शकों की 'ठग्स ऑफ हिन्दोस्तान' की निगेटिव रिपोर्ट सामने आई, दर्शकों ने इस फिल्म को देखने का इरादा छोड़ दिया। भला कौन महंगे टिकट खरीद कर एक ऐसी फिल्म देखना पसंद करता जिसकी सभी आलोचना कर रहे हैं। लिहाजा फिल्म के कलेक्शन में तेजी से गिरावट आई और चार दिन लंबे वीकेंड का भी पहले दिन को छोड़ कोई खास फायदा फिल्म को नहीं मिला। 
 
फिल्म ने पहले दिन 50.75 करोड़ के साथ बॉक्स ऑफिस पर बम्पर ओपनिंग ली थी। एक दिन में किसी भी हिंदी फिल्म ने इतना कलेक्शन नहीं किया। लेकिन दूसरे दिन से ही फिल्म के कलेक्शन नीचे आ गए और छुट्टियों का भी लाभ फिल्म को नहीं मिला। 


 

दूसरे दिन फिल्म ने 28.25 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया। तीसरे दिन यानी शनिवार को फिल्म महज 22.75 करोड़ रुपये का ही कलेक्शन कर पाई। रविवार को उम्मीद थी कि फिल्म के कलेक्शन बढ़ेंगे, लेकिन इस दिन फिल्म मात्र 17.25 करोड़ रुपये का ही कलेक्शन कर पाई। चार दिनों में फिल्म ने 119 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया। 
 
तमिल, तेलुगु वर्जन भी खास प्रदर्शन नहीं कर पा रहे हैं। चार दिनों में इन भाषाओं में फिल्म ने 4 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया। इसको भी जोड़ ले तो भारत से कुल कलेक्शन होता है 123 करोड़ रुपये। 


 
देश के प्रमुख मल्टीप्लेक्सेस के व्यवसाय की बात की जाए तो प्रदर्शन इस प्रकार रहा: 
गुरुवार 
पीवीआर : 8 करोड़  
आइनॉक्स : 6.30 करोड़  
सिनेपोलिस : 3.40 करोड़ 
कुल : 17.70 करोड़ 
 
शुक्रवार 
पीवीआर : 4.10 करोड़ 
आइनॉक्स : 3.25 करोड़  
सिनेपोलिस : 1.65 करोड़ 
कुल :9 करोड़
 
शनिवार
पीवीआर : 3.5 करोड़  
आइनॉक्स : 2.60 करोड़  
सिनेपोलिस : 1.38 करोड़ 
कुल : 7.53 करोड़ 
 
रविवार 
पीवीआर : 2.49 करोड़  
आइनॉक्स : 2.08 करोड़  
सिनेपोलिस : 1.05 करोड़ 
कुल : 5.62 करोड़ 
 
इसी से अंदाजा लगाया जा सकता है कि फिल्म के कलेक्शन कितनी तेजी से नीचे आ गए हैं। 200 करोड़ तक फिल्म का पहुंचना असंभव हो गया है। फिल्म का लाइफटाइम बिजनेस 145 से 150 करोड़ के बीच ही सिमट जाएगा। फिल्म को बुरी तरह फ्लॉप करार दिया गया है। 

सम्बंधित जानकारी

Show comments

बॉलीवुड हलचल

शर्मिष्ठा पनोली को कलकत्ता हाईकोर्ट से मिली जमानत, लगाई ये शर्तें

आंखों की गुस्ताखियां का टीजर हुआ रिलीज, विक्रांत मैसी संग रोमांस करती दिखेंगी शनाया कपूर

हेड्स ऑफ स्टेट का धमाकेदार ट्रेलर रिलीज, प्रियंका चोपड़ा का दिखा एक्शन अवतार

बिकिनी पहन अनन्या पांडे ने ढाया कहर, समंदर किनारे किलर अंदाज में दिए पोज

दिल धड़कने दो के 10 साल पूरे, एक एक्टर के रूप में रणवीर सिंह को कैसे देखती हैं जोया अख्तर?

सभी देखें

जरूर पढ़ें

किशोर कुमार का दिल टूटा, मिथुन ने मौका लपका: योगिता बाली के प्यार की इस दास्तां में है बॉलीवुड ड्रामा का पूरा तड़का

कियारा का बिकिनी लुक देख फैंस के छूटे पसीने, War 2 में दिखाया हॉटनेस और परफेक्ट फिगर का जलवा

रेखा से तथाकथित शादी, 3 टूटे रिश्ते और अधूरी फिल्म: विनोद मेहरा की जिंदगी की अनकही कहानी

वायरल गर्ल मोनालिसा का मॉडर्न लुक देख खुली रह जाएंगी आंखें, डायमंड ज्वेलरी पहन कराया फोटोशूट

ब्लैक डीपनेक ड्रेस में तमन्ना भाटिया का बोल्ड अंदाज, देखिए तस्वीरें

अगला लेख