बेडरूम में Zaid Darbar के पैरों में में लेटी नजर आईं Gauahar Khan, यूजर ने किया भद्दा कमेंट तो एक्ट्रेस ने लगाई क्लास

Webdunia
बुधवार, 19 मई 2021 (16:16 IST)
एक्ट्रेस गौहर खान ने बीते साल जैद दरबार संग शादी की थी। गौहर इन दिनों अपनी मैरिड लाइफ एंजॉय कर रही हैं। वह सोशल मीडिया पर भी काफी एक्टिव हैं, और फैन्स के साथ अपनी फोटोज और डांस वीडियो शेयर करती रहती हैं। हाल ही में गौहर ने अपनी और जैद की एक मस्तीभरी वीडियो अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर शेयर की।

 
वीडियो में गौहर अपने बेडरूम में पति जैद दरबार के पैर की तरफ लेटी हुई हैं। वीडियो के बैकग्राउंड में, 'आंखों में तेरी अजब सी-अजब सी' गाना बज रहा है और एक्ट्रेस इस पर एक्टिंग करती नजर आ रही हैं।
 
इसी बीच, गौहर के पति जैद अपनी मसल्स पावर दिखाते हुए फ्लाइंग Kiss देते हैं। ये देखकर गौहर खान शरमा जाती हैं और मुस्कुराने लगती हैं। गौहर ने इस वीडियो को शेयर करते हुए कैप्शन में लिखा कि, 'एक प्यार ऐसा..हाहाहाहा। वहीं जैद ने इसपर कमेंट करते हुए लिखा, क्या पैर हैं। 
 
एक्ट्रेस द्वारा शेयर किए गए इस वीडियो पर फैंस जमकर अपना प्यार लुटा रहे हैं। वहीं एक शख्स ने इसपर कुछ भद्दे कमेंट कर दिए। जो गौहर को बिल्कुल पसंद नहीं आया और उन्होंने उस शख्स की क्लास लगा दी। 
 
एक यूजर ने इस पर कमेंट करते हुए लिखा कि, इस्लाम में महिला की जगह मर्द के पैरों में होती है। तो गौहर उसे करारा जवाब देते हुए लिखा कि, नहीं इसे दोस्ती, प्यार, साथ और आराम कहते हैं। इस्लाम में औरतों को ना पुरुष से ऊपर बताया गया है और ना ही नीचे बल्कि वो पुरुष के बराबर होती हैं जिससे वो उसके दिल के करीब रह सकें। कुछ बोलने से पहले सीखो।
 
गौहर यहीं नहीं रूकी इसके बाद उन्होंने लिखा, ये लूजर किसी इज्जत भरे जवाब का हकदार नहीं है ब्लॉक। इसके बाद गौहर ने उस शख्स को ब्लॉक कर दिया। सोशल मीडिया पर गौहर के इस जवाब की खूब तारीफें हो रही है। 
 
बता दें कि गौहर और जैद की पहली मुलाकात एक ग्रॉसरी शॉप में हुई थी। खबरों के मुताबिक जैद को गौहर पहली मुलाकात में ही पसंद आ गई थीं। जिसके बाद दोनों के बीच दोस्ती हुई और धीरे-धीरे प्यार भी हो गया। कपल ने 25 दिसंबर 2020 को मुंबई में एक ग्रैंड वेडिंग की।
 

सम्बंधित जानकारी

Show comments

Anupamaa की राजनीति में एंट्री, BJP में शामिल हुईं रूपाली गांगुली

Heeramandi में इन पाकिस्तानी एक्टर्स को कास्ट करना चाहते थे भंसाली, बॉलीवुड की ये हसीनाएं भी थीं पहली पसंद

Heeramandi के सेट पर भंसाली ने अदिति राव हैदरी को रखा भूखा! एक्ट्रेस ने बताई वजह

रणबीर के बाद अब आलिया भट्ट भिड़ेंगी बॉबी देओल से, स्पाई फिल्म में करेंगी जबरदस्त एक्शन

Aamir Khan के माता-पिता नहीं चाहते थे एक्टर बने बेटा, कपिल शर्मा के शो में किया खुलासा

लहंगा-चोली पहन ईशा गुप्ता ने लगाया बोल्डनेस का तड़का, तस्वीरें वायरल

Shehnaaz Gill ने पार की बोल्डनेस की सारी हदें, टॉपलेस होकर फ्लॉन्ट किया क्लीवेज

47 की उम्र में भी बेहद बोल्ड हैं चित्रांगदा सिंह, देखिए एक्ट्रेस का मदहोश करने वाला अंदाज

ऑफ शोल्डर गाउन में दिशा पाटनी ने दिखाई बोल्ड अदाएं, तस्वीरें वायरल

जाह्नवी कपूर ने बढ़ाया इंटरनेट का तापमान, गोल्डन गाउन में शेयर की बोल्ड तस्वीरें

अगला लेख