Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia

41 साल की उम्र में दूसरी बार मां बनने जा रहीं गौहर खान, फैंस संग शेयर की खुशखबरी

Advertiesment
हमें फॉलो करें Gauahar Khan

WD Entertainment Desk

, गुरुवार, 10 अप्रैल 2025 (14:37 IST)
एक्ट्रेस गौहर खान 41 साल की उम्र में दूसरी बार मां बने जा रही है। गौहर और उनके पति जैद दरबार ने सोशल मीडिया के जरिए यह खुशखबरी फैंस के साथ शेयर की है। दोनों ने एक प्यारा सा वीडियो शेयर किया है। वीडियो में गौहर और जेद डांस करते और थिरकते नजर आ रहे हैं। 
वीडियो में आगे गौहर डांस करते हुए अपना बेबी बंप फ्लॉन्ट करती हैं। इस क्यूट वीडियो को शेयर करते हुए कपल ने लिखा, 'बिस्मिल्लाह!! आपकी प्रार्थनाओं और प्यार की जरूरत है। प्यार फैलाकर दुनिया को इशारो पर नचाओ।'
 
इस वीडियो पर कमेंट करके फैंस और सेलेब्स गौहर खान और जैद दरबार को बधाई दे रहे हैं। फैंस ने कमेंट सेक्शन में प्यार, आशीर्वाद और हार्ट इमोजी की बाढ़ ला दी। 
 
बता दें कि गौहर खान और जैद दरबार ने 25 दिसंबर, 2020 को मुंबई में अपने परिवार की मौजूदगी में निकाह किया था। कपल ने 10 मई 2023 को अपने पहले बच्चे जेहान का स्वागत किया था। 

Share this Story:

Follow Webdunia Hindi

अगला लेख

ओम पुरी ने पहली पत्नी सीमा कपूर पर लगाया था घटिया आरोप, मिसकैरेज हुआ तो सेक्रेटरी के जरिए भिजवाए 25 हजार रुपए