Festival Posters

'तोरबाज' के निर्देशक गिरीश मलिक के बेटे ने की थी आत्महत्या, पिता की इस बात से था नाराज

Webdunia
रविवार, 20 मार्च 2022 (11:29 IST)
फिल्म 'तोरबाज' के निर्देशक गिरीश मलिक के घर होली के दिन दुखद हादसा हो गया था। निर्देशक के 18 साल के बेटे मनन की घर की पांचवी मंजिल से गिरने से मौत हो गई थी। मनन होली खेलकर लगभग शाम 5 बजे घर वापस आया था। कुछ समय बाद वह मुंबई की अंधेरी वेस्ट में ओबेरॉय स्प्रिंग्स स्थित अपनी बिल्डिंग के पांचवें फ्लोर से गिर पड़ा।

 
मनन को आनन-फानन में कोकिलाबेन अंबानी अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां उसकी मौत हो गई। ताजा खबरों के अनुसार, पुलिस ने पुष्टि की है कि मनन की मौत एक आत्महत्या थी। कथित तौर पर किशोर शराब के नशे में था जब उसने यह कठोर कदम उठाया। 
 
अंबोली पुलिस स्टेशन के वरिष्ठ पुलिस निरीक्षक बंदोपंत बंसोडे ने कहा कि, मनन होली खेलने के बाद कुछ ड्रिंक पीकर घर आया था। हालांकि, वो घर पर भी पीता रहा है। इसके बाद उनके पिता ने उन्हें शराब पीने से रोका। मनन को गुस्सा आया और वह उत्तेजित हो कर खिड़की तोड़कर बाहर कुद गया।
 
बताया जा रहा है कि मनन जब भी पीता था, तो वह अक्सर खुद पर नियंत्रण नहीं रख पाता था। मनन जब कूदा तब उनके पिता अंदर के कमरे में और मां रसोई में थी। मनन को उनके घर के सबसे नजदीक कोकिलाबेन धीरूभाई अंबानी अस्पताल ले जाया गया, लेकिन डॉक्टर उन्हें रिवाइव नहीं कर सके।
 

सम्बंधित जानकारी

आशीष चंचलानी की एकाकी का पहला एपिसोड हुआ रिलीज, दर्शकों को मिलेगा मिस्ट्री-हॉरर-कॉमेडी का डोज

गोल्डन मिरर गाउन में दिशा पाटनी का बोल्ड अंदाज, फ्लॉन्ट किया कर्वी फिगर

उर्वशी रौतेला को धर्मेंद्र ने दिया था जीवन बदल देने वाली सलाह, एक्ट्रेस आज भी करती हैं उसे फॉलो

स्मृति-पलाश की शादी Controversy और चैट लीक हंगामे के बाद मिस्ट्री गर्ल ने किया खुलासा, कहा कभी नहीं मिली

स्मृति मंधाना के पिता की अस्पताल से छुट्टी, पलाश मुच्छल संग चैट वायरल होने के बाद मैरी डी'कोस्टा ने दी सफाई, बोलीं- मैं वो कोरियोग्राफर नहीं..

दिवाली पर लाल पटाखा बनीं शिल्पा शेट्टी, ग्लैमरस तस्वीरों से बढ़ाया इंटरनेट का पारा

दिवाली पर दीपिका पादुकोण-रणवीर सिंह ने फैंस को दिया गिफ्ट, बेटी दुआ का चेहरा किया रिवील, देखिए क्यूट तस्वीरें

ट्रेडिशनल लुक से पलक तिवारी ने जीता फैंस का दिल, दिवाली पर आप भी किजिए ट्राई

ईशा गुप्ता ने बोल्ड बिकिनी तस्वीरों से बढ़ाया इंटरनेट का तापमान, देखिए एक्ट्रेस का सिजलिंग लुक

जब फिल्म के लिए कंडोम चाटते नजर आए थे राजकुमार राव, सीन को CBFC ने करवाया था डिलीट!

अगला लेख