27 जून को प्रसिद्ध संगीतकार राहुल देव बर्मन का जन्मदिन है। उनके सारे प्रशंसक अपनी-अपनी तरह से आरडी का जन्मदिन मना रहे हैं। रेडियो और टीवी पर आरडी के गीत बज रहे हैं।
गूगल ने भी एक रंग-बिरंगा आरडी बर्मन का डूडल बनाकर उन्हें याद किया है। यह डूडल गूगल के होम पेज पर नजर आ रहा है। इसमें आरडी का मुस्कुराता फोटो, म्युजिक नोट्स और बॉलीवुड गानों के दृश्य हैं।