गुरदास मान के बेटे गुरीक ने रचाई कपिल शर्मा की ऑनस्क्रीन पत्नी से शादी

Webdunia
शनिवार, 1 फ़रवरी 2020 (17:13 IST)
सिंगर गुरदास मान के बेटे गुरीक मान ने फिल्म किस किस से प्यार करूं में कपिल शर्मा की ऑनस्क्रीन पत्नी रहीं एक्ट्रेस सिमरन कौर मुंडी से शादी रचा ली है। दोनों की शादी पटियाला में हुई जिसमें बॉलीवुड और पंजाबी फिल्म इंडस्ट्री की कई हस्तियों ने भी शिरकत की। बादशाह, जस्सी गिल, विकी कौशल, सोनाली सहगल समेत कई सेलेब्स यहां नजर आए।

 
इस शादी में कपिल शर्मा भी पहुंचे और नाचते हुए नजर आए। दिलजीत दोसांझ ने शादी की तस्वीर शेयर करते हुए गुरीक-सिमरन को बधाई दी और लिखा, बहुत बहुत मुबारकां सिमरन और गुरीक, वाहे गुरु आपको हमेशा खुद रखें। 
 
शादी की अन्य तस्वीरें भी सामने आई हैं जो कि सोशल मीडिया पर वायरल हो रही हैं। इनमें गुरीक पीले रंग का कुर्ता और नीली पगड़ी पहने नजर आ रहे हैं। वहीं, सिमरन रेड लहंगे और हैवी एम्ब्रोइडरी वाले रेड दुपट्टे में खूबसूरत नजर आ रही हैं। इससे पहले एक्ट्रेस सोनाली सहगल ने सिमरन की हल्दी और मेहंदी सेरेमनी की तस्वीरें सोशल मीडिया पर शेयर की थीं।
 
31 जनवरी को हुई यह शादी की पूरे पंजाब में चर्चा रही। नीमराणा होटल में 600 मेहमानों के लिए लंच ऑर्गेनाइज किया गया था। शादी में मेहमानों को उनकी पसंद की डिश सर्व की जा सके इस बात का पूरा ख्याल रखा गया। विदेशी मेहमानों के लिए अलग से मेन्यू तैयार किया गया और उनके लिए खास प्रबंध भी किए गए। 
 
सिमरन कौर मुंडी और गुरिक मान एक-दूसरे को काफी लंबे समय से डेट कर रहे थे। सिमरन ने साल 2008 में मिस फेमिना मिस इंडिया यूनिवर्स का खिताब जीता था। इसके बाद सिमरन शाहरुख खान के शो 'जोर का झटका' में भी नजर आईं थीं। वह कई बॉलीवुड फिल्मों में भी नजर आ चुकी हैं।

सम्बंधित जानकारी

Show comments

ब्लॉकबस्टर मूवी आरआरआर फिर सिनेमाघरों में हो रही है रिलीज

जान्हवी कपूर अप्सरा जैसी नजर आ रही हैं अपने लेटेस्ट फोटोशूट में

अक्षय कुमार की Housefull 5 में हुई अभिषेक बच्चन की एंट्री

तमन्ना भाटिया की Aranmanai 4 बनी साल 2024 की पहली हिट तमिल मूवी, पहले वीकेंड किया इतना कलेक्शन

लोकसभा चुनाव जीतने के बाद बॉलीवुड को अलविदा कहेंगी कंगना रनौट! बोलीं- लोगों को मेरी जरूरत...

लहंगा-चोली पहन ईशा गुप्ता ने लगाया बोल्डनेस का तड़का, तस्वीरें वायरल

Shehnaaz Gill ने पार की बोल्डनेस की सारी हदें, टॉपलेस होकर फ्लॉन्ट किया क्लीवेज

47 की उम्र में भी बेहद बोल्ड हैं चित्रांगदा सिंह, देखिए एक्ट्रेस का मदहोश करने वाला अंदाज

ऑफ शोल्डर गाउन में दिशा पाटनी ने दिखाई बोल्ड अदाएं, तस्वीरें वायरल

जाह्नवी कपूर ने बढ़ाया इंटरनेट का तापमान, गोल्डन गाउन में शेयर की बोल्ड तस्वीरें

अगला लेख