स्टंट करते हुए बुरी तरह घायल हुए गुरु रंधावा, अस्पताल में भर्ती

WD Entertainment Desk
रविवार, 23 फ़रवरी 2025 (15:26 IST)
फेमस पंजाबी सिंगर-एक्टर गुरु रंधावा को लेकर शॉकिंग खबर सामने आई है। गुरु रंधावा अपनी अपकमिंग फिल्म 'शौंकी सरदार' की शूटिंग के दौरान एक हादसे का शिकार हो गए हैं। वह स्टंट करते समय चोटिल हो गए हैं। गुरु रंधावा ने सोशल मीडिया पर एक तस्वीर शेयर करते हुए इसकी दी है। 
 
तस्वीर में गुरु रंधावा अस्पताल के बेड पर लेटे नजर आ रहे हैं। उन्होंने गर्दन में सर्वाइकल कॉलर पहना हुआ है। एक्टर के सिर पर भी पट्टी बंधी हुई है और चेहरे पर चोट के निशान है। इसके साथ उन्होंने बताया कि पहले स्टंट पर ही उन्हें यह चोट लग गई। 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

A post shared by Guru Randhawa (@gururandhawa)

गुरु रंधावा ने कैप्शन में लिखा, मेरा पहला स्टंट, मेरी पहली चोट, लेकिन मेरा हौसला बरकरार है। 'शौंकी सरदार' फिल्म के सेट से एक याद। बहुत मुश्किल काम है एक्शन वाला, लेकिन अपने दर्शकों के लिए कड़ी मेहनत करूंगा।

सिंगर की पोस्ट पर कमेंट करके फैंस और सेलेब्स उनके जल्द ठीक होने की कामना कर रहे हैं। सिंगर मीका सिंह ने लिखा, 'जल्दी ठीक हो जाओ।' अनुपम खेर ने लिखा, 'आप अच्छे इंसान हैं। जल्द ठीक हो जाएंगे।' पुलकित सम्राट ने लिखा, 'वीरे जल्दी ठीक हो जा।'
 
बता दें कि फिल्म 'शौकी सरदार' में गुरु रंधावा के साथ निरमत अहलूवालिया नजर आने वाली हैं। गुरु रंधावा के प्रोडक्शन हाउस, 751 फिल्म्स के प्रोडक्शन और धीरज रतन के निर्देशन में बनी इस फिल्म का फैंस बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। 
 

सम्बंधित जानकारी

Show comments

बॉलीवुड हलचल

पुष्पा इम्पॉसिबल: क्या पुष्पा मना पाएंगी प्रोफेसर शास्त्री को अपना मेंटर बनने के लिए?

सरदार जी 3 विवाद पर दिलजीत दोसांझ ने तोड़ी चुप्पी, बोले- बहुत पैसा लगा है...

सलमान खान भी बने क्रिकेट टीम के मालिक, बोले- स्वागत नहीं करोगे हमारा...

हमशक्ल के सेट पर साजिद खान ने दी थी ईशा गुप्ता को गाली, एक्ट्रेस ने बना लिया था फिल्म छोड़ने का मन

पंचायत की रिंकी रियल लाइफ में हैं बेहद ग्लैमरस, घर पर झूठ बोलकर आई थीं मुंबई

सभी देखें

जरूर पढ़ें

सितारे ज़मीन पर रिव्यू: आमिर खान ने नहीं, इन 10 बच्चों ने लूटी फिल्म की महफिल

बिकिनी क्वीन दिशा या फैशन डीवा कियारा? जानें हॉटनेस और स्टाइल में कौन है आगे

तमन्ना भाटिया: क्या आइटम सॉन्ग्स में सिमट रहा है एक टैलेंटेड अभिनेत्री का करियर?

मैं सिर्फ ट्रॉफी थी: करिश्मा कपूर के पूर्व पति संजय की मौत पर फिर छाए पुराने जख्म

Housefull 5 हिट या फ्लॉप? कितने करोड़ का करना होगा कलेक्शन? जानिए क्यों खतरे में है अक्षय की फिल्म

अगला लेख