Dharma Sangrah

कभी 12 लोगों के एक ही फ्लैट में रहते थे कार्तिक आर्यन, इतनी थी पहली कमाई

WD Entertainment Desk
शुक्रवार, 22 नवंबर 2024 (10:34 IST)
बॉलीवुड के हैंडसम हंक कार्तिक आर्यन 22 नंवबर को अपना बर्थडे सेलिब्रेट कर रहे हैं। प्यार का पंचनामा से बॉलीवुड में धमाकेदार एंट्री करने वाले कार्तिक आर्यन उन एक्टर्स में से एक हैं, जिन्होंने बिना फिल्मी बैकग्राउंड के बॉलीवुड में मुकाम बनाया है।
 
बचपन से ही कार्तिक एक्टर बनना चाहते थे और इसी सपने को लेकर जब वे मुंबई पहुंचे तो उन्हें बड़ी मुश्किलों का सामना करना पड़ा। कार्तिक कभी 12 लोगों के साथ एक ही फ्लैट में रहा करते थे।
 
एक इंटरव्यू के दौरान कार्तिक आर्यन ने कहा था कि वह फिल्म इंडस्ट्री में किसी को भी नहीं जानते थे। उन्हें काफी रिजेक्शन मिले थे। घरवाले सोचते थे कि मैं मुंबई में पढ़ाई कर रहा हूं पर मैं संघर्ष कर रहा था।
 
कार्तिक आर्यन ने बताया था कि उन्होंने करियर की शुरुआत एक एड फिल्म से की थी। इस एड के लिए उन्हें 15 हजार रुपए मिले थे। कार्तिक के मुताबिक उनके लिए ये बहुत बड़ी बात है। वह अंधेरी में 12 लड़कों के साथ एक प्लैट में रहते थे। क्योंकि उनके पास सीमित पैसे होते थे।
 
कार्तिक आर्यन ने साल 2019 में मुंबई के यारी रोड पर बनी एक सोसायटी में फ्लैट खरीदा था। यह वही घर है जिसमें कार्तिक अपने संघर्ष के दिनों में किराए पर रहे थे। इस फ्लैट के लिए 1.60 करोड़ रुपए दिए थे। कार्तिक आर्यन ने एक इंटरव्यू में कहा था कि फेसबुक, गूगल के जरिए ऑडिशन की तलाश करते थे। ढाई से तीन साल बाद उन्हें लव रंजन की फिल्म प्यार का पंचनामा मिली थी।
 
कार्तिक के मुताबिक प्यार का पंचनामा रिलीज होने के बाद भी उन्होंने बेहद बुरा दौर देखा था। उनकी एक के बाद एक कई फिल्में फ्लॉप हुई थी। फिल्म सोनू की टीटू की स्वीटी ने उनकी किस्मत बदली। कार्तिक हाल ही में फिल्म 'भूल भुलैया 3' में नजर आए हैं। 
 

सम्बंधित जानकारी

Show comments

बॉलीवुड हलचल

'क्योंकि सास भी कभी बहु थी' का हिस्सा बनेंगे बिल गेट्स, स्मृति ईरानी बोलीं- भारतीय मनोरंजन में यह ऐतिहासिक पल

किस किसको प्यार करूं 2 की रिलीज डेट आई सामने, कपिल शर्मा की दुल्हनें बनेंगी ये हसीनाएं

करीना कपूर से लेकर जाह्नवी कपूर तक, इन एक्ट्रेसेस ने कॉर्सेट साड़ी में बिखेरा हुस्न का जलवा

आलिया भट्ट से माधुरी दीक्षित तक, पिंक साड़ियों में इन एक्ट्रेस का दिखा सदाबहार स्टाइल, देखिए तस्वीरें

प्रभास के जन्मदिन पर फैंस को मिला गिफ्ट, पीरियड ड्रामा फिल्म 'फौजी' से एक्टर का फर्स्ट लुक रिलीज

सभी देखें

जरूर पढ़ें

दिवाली पर लाल पटाखा बनीं शिल्पा शेट्टी, ग्लैमरस तस्वीरों से बढ़ाया इंटरनेट का पारा

दिवाली पर दीपिका पादुकोण-रणवीर सिंह ने फैंस को दिया गिफ्ट, बेटी दुआ का चेहरा किया रिवील, देखिए क्यूट तस्वीरें

ट्रेडिशनल लुक से पलक तिवारी ने जीता फैंस का दिल, दिवाली पर आप भी किजिए ट्राई

ईशा गुप्ता ने बोल्ड बिकिनी तस्वीरों से बढ़ाया इंटरनेट का तापमान, देखिए एक्ट्रेस का सिजलिंग लुक

जब फिल्म के लिए कंडोम चाटते नजर आए थे राजकुमार राव, सीन को CBFC ने करवाया था डिलीट!

अगला लेख