इतने करोड़ की संपत्ति की मालकिन हैं सायरा बानो

Webdunia
सोमवार, 23 अगस्त 2021 (15:52 IST)
बॉलीवुड के दिवंगत अभिनेता दिलीप कुमार की पत्नी सायरा बानो 23 अगस्त को अपना 77वां जन्मदिन मना रही हैं। सायरा का जन्म 1944 को मसूरी में हुआ था। उन्होंने महज 16 साल की उम्र में अपने फिल्मी करियर की शुरूआत कर दी थी। सायरा बानो ने बॉलीवुड की कई सुपरहिट फिल्मों में काम किया है। 

 
सायरा बानो ने दिलीप कुमार से 11 अक्टूबर 1966 में शादी की थी। जब सायरा की शादी हुई तब उनकी उम्र 22 साल और दिलीप कुमार की उम्र 44 साल थी। शादी के बाद दोनों ने कभी एक दूसरे का साथ नहीं छोड़ा। लेकिन 7 जुलाई 2021 को बॉलीवुड की यह सबसे कामयाब और खूबसूरत जोड़ी तब टूट गई जब दिलीप कुमार का निधन हो गया। 
 
दिलीप कुमार के निधन के बाद सायरा बानो खुद को बेहद अकेला महसूर करती हैं। लेकिन क्या आपको पता है दिलीप कुमार के गुजर जाने के बाद सायरा कितने करोड़ रुपए की मालकिन हैं। सेलिब्रिटी नेट वर्थ की रिपोर्ट के अनुसार दिलीप कुमार के निधन के बाद उनकी कुल संपत्ति लगभग 627 करोड़ रुपए आंकी गई है। 
 
सायरा बानो और दिलीप कुमार मुंबई स्थित जिस आलीशान बंगले में रहते थे उसकी कीमत लगभग 350 करोड़ रुपए बताई जाती है। ये बंगला मुंबई के पॉश इलाके पाली हिल्स में स्थित है।  
 
बता दें कि सायरा बानो ने महज 16 साल की उम्र में जंगली फिल्म से डेब्यू किया था। इसके बाद वह आई मिलन की बेला, ब्लफमास्टर, पड़ोसन, पूरब-पश्चिम, झुक गया आसमान और आखिरी दांव जैसी कई हिट फिल्मों में नजर आ चुकी हैं। खबरों के अनुसार सायरा बानो साल 1963-1969 में तीसरी सबसे ज्यादा फीस लेने वाली एक्ट्रेस थीं।
 

सम्बंधित जानकारी

Show comments

बॉलीवुड हलचल

क्या इस कोरियन मूवी की कॉपी है अहान पांडे-अनीत पड्डा की सैयारा? यूजर्स ने निकाला कनेक्शन

37 साल छोटी एक्ट्रेस संग बिग बॉस में एंट्री करके अनूप जलोटा ने मचा दिया था तहलका, अब बताया रिश्ते का सच

दर्शकों के लिए आ रहा अलौकिक सिनेमाई अनुभव, महावतार नरसिम्हा को मिला यू/ए सर्टिफिकेट

विक्रांत मैसी के बाहर होने के बाद यह 'बिग बॉस' विनर बनेगा 'डॉन 3' का विलेन!

फेमस निर्देशक चंद्र बरोट का 86 साल की उम्र में निधन, अमितभा बच्चन की फिल्म डॉन का किया था निर्देशन

सभी देखें

जरूर पढ़ें

सितारे ज़मीन पर रिव्यू: आमिर खान ने नहीं, इन 10 बच्चों ने लूटी फिल्म की महफिल

बिकिनी क्वीन दिशा या फैशन डीवा कियारा? जानें हॉटनेस और स्टाइल में कौन है आगे

तमन्ना भाटिया: क्या आइटम सॉन्ग्स में सिमट रहा है एक टैलेंटेड अभिनेत्री का करियर?

मैं सिर्फ ट्रॉफी थी: करिश्मा कपूर के पूर्व पति संजय की मौत पर फिर छाए पुराने जख्म

Housefull 5 हिट या फ्लॉप? कितने करोड़ का करना होगा कलेक्शन? जानिए क्यों खतरे में है अक्षय की फिल्म

अगला लेख