Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia

10000 लड़कियों को पछाड़ कर सान्या मल्होत्रा ने हासिल की थी दंगल

Advertiesment
हमें फॉलो करें Sanya Malhotra Birthday

WD Entertainment Desk

, मंगलवार, 25 फ़रवरी 2025 (07:02 IST)
बॉलीवुड एक्ट्रेस सान्या मल्होत्रा 25 फरवरी को अपना बर्थडे सेलिब्रेट कर रही हैं। सान्या ने साल 2016 में आमिर खान की फिल्म 'दंगल' से बॉलीवुड डेब्यू किया था। इस फिल्म में उन्होंने बबीता फोगाट का किरदार निभाया था।

लेकिन इस फिल्म के लिए सान्या मल्होत्रा को काफी पापड़ बेलने पड़े थे। ग्रैजुएशन पूरा करने के बाद सान्या एक्ट्रेस बनने के लिए दिल्ली से मुंबई आ गई थीं। यहां सान्या को काफी स्ट्रगल करना पड़ा।
 
webdunia
बॉलीवुड में कदम रखने से पहले सान्या मल्होत्रा ने कई टीवी एड में काम किया। एक वक्त ऐसा भी आया जब सान्या के पास कोई काम नहीं था। सान्या ने रियलिटी शो 'डांस इंडिया डांस' के लिए भी ऑडिशन दिया था, लेकिन वह रिजेक्ट हो गई थीं।
 
सान्या मल्होत्रा ने जब दंगल के लिए ऑडिशन दिया तो उनके साथ 10 हजार लड़कियों ने भी इस फिल्म के लिए ऑडिशन दिया था। हालांकि सान्या मल्होत्रा ने बाजी मार ली। दंगल के बाद सान्या ने आमिर खान के प्रोडक्शन हाउस में इंटर्न के तौर पर भी काम किया। 
 
webdunia
सान्या मल्होत्रा ने आमिर खान की फिल्म 'सीक्रेट सुपरस्टार' में बतौर कोरियोग्राफर काम किया था। सान्या लूडो और बधाई हो जैसी कई हिट फिल्मों में काम कर चुकी हैं। हाल ही में उनकी फिल्म मिसेज रिलीज हुुई है।

Share this Story:

Follow Webdunia Hindi

अगला लेख

तलाक के बाद एक और हसीना संग जुड़ा हार्दिक पांड्या का नाम, जानिए कौन हैं जैस्मीन वालिया?