बिन शादी के एक बेटे के पिता हैं तुषार कपूर, जानिए क्या है एक्टर का मैरिज प्लान

WD Entertainment Desk
सोमवार, 20 नवंबर 2023 (14:15 IST)
Tusshar Kapoor Birthday: बॉलीवुड एक्टर तुषार कपूर 20 नवंबर को अपना बर्थडे सेलिब्रेट कर रहे हैं। तुषार कपूर उन एक्टर्स में से एक हैं जिन्होंने अब तक शादी नहीं की है। हालांकि तुषार कपूर एक बेटे लक्ष्य के पिता हैं। वे सेरोगेसी के जरिए एक बच्चे के पिता बने थे। एक्टर अपना ज्यादा से ज्यादा वक्त अपने बेटे के साथ गुजारना पसंद करते हैं। 
 

 
बीते दिनों जब तुषार से शादी करने को लेकर सवाल किया तो उन्होंने इसे सिरे से खारिज कर दिया। तुषार का कहना था फ्यूचर में शादी करने की कोई प्लानिंग नहीं है और मैं खुद को किसी के साथ शेयर नहीं करना चाहता हूं।
 
तुषार कपूर ने अपने शादी के प्लान को लेकर कहा था, नहीं क्योंकि अगर मेरा ऐसा कोई प्लान होता तो मैं सिंगल पैरेंट नहीं बनता। मैं हर दिन अपने बेटे के साथ कुछ न कुछ करता रहता हूं। इसके अलावा कोई और ऑप्शन मैं चुन ही नहीं सकता। मैं खुद को किसी और के साथ नहीं बांट सकता और न ही आगे कभी ऐसा करूंगा। तो बस अगर एंड सही है तो सब सही है।
 
बता दें कि तुषार कपूर साल 2016 में सरोगेसी के जरिए पिता बने थे। तुषार की बहन एकता कपूर भी सिंगल मदर हैं। दोनों भाई-बहन की शादी नहीं हुई है लेकिन दोनों पैरेंटिंग की जिम्मेदारी बखूबी निभा रहे हैं। 
Edited By : Ankit Piplodiya 

सम्बंधित जानकारी

Show comments

ब्लॉकबस्टर मूवी आरआरआर फिर सिनेमाघरों में हो रही है रिलीज

जान्हवी कपूर अप्सरा जैसी नजर आ रही हैं अपने लेटेस्ट फोटोशूट में

अक्षय कुमार की Housefull 5 में हुई अभिषेक बच्चन की एंट्री

तमन्ना भाटिया की Aranmanai 4 बनी साल 2024 की पहली हिट तमिल मूवी, पहले वीकेंड किया इतना कलेक्शन

लोकसभा चुनाव जीतने के बाद बॉलीवुड को अलविदा कहेंगी कंगना रनौट! बोलीं- लोगों को मेरी जरूरत...

लहंगा-चोली पहन ईशा गुप्ता ने लगाया बोल्डनेस का तड़का, तस्वीरें वायरल

Shehnaaz Gill ने पार की बोल्डनेस की सारी हदें, टॉपलेस होकर फ्लॉन्ट किया क्लीवेज

47 की उम्र में भी बेहद बोल्ड हैं चित्रांगदा सिंह, देखिए एक्ट्रेस का मदहोश करने वाला अंदाज

ऑफ शोल्डर गाउन में दिशा पाटनी ने दिखाई बोल्ड अदाएं, तस्वीरें वायरल

जाह्नवी कपूर ने बढ़ाया इंटरनेट का तापमान, गोल्डन गाउन में शेयर की बोल्ड तस्वीरें

अगला लेख