Happy Birthday : अपनी आवाज से लाखों को दीवाना बनाने वाले कैलाश खेर कभी करना चाहते थे आत्महत्या

Webdunia
बुधवार, 7 जुलाई 2021 (13:17 IST)
सिंगर कैलाश खेर 7 जुलाई को अपना जन्मदिन सेलिब्रेट कर रहे हैं। अपने सूफियाना अंदाज से कैलाश खेर ने एक अलग ही पहचान बनाई है। आज कैलाश खेर जिस मुकाम पर हैं वहां तक पहुंचने के लिए उन्होंने कड़ी मेहनत की है। उन्होंने 4 साल की उम्र से ही गाना शुरू कर दिया था।

 
कैलाश खेर के पिता लोक संगीत गया करते थे। लेकिन कैलाश खेर के परिवार वाले नहीं चाहते थे कि वह संगीत को ही अपना करियर चुने। कैलाश ने 13 साल की उम्र में संगीत के लिए अपना घर छोड़ दिया। उन्होंने म्यूजिक क्लास में अपना नाम लिखवा लिया और पेट भरने के लिए स्टूडेंट्स को म्यूजिक का ट्यूशन भी दिया करते थे, जिससे वो करीब 150 रुपए कमा लेते थे।
 
1999 में कैलाश खेर के जीवन में एक नया मोड़ आया। उन्होंने अपने दोस्त के साथ मिलकर एक बिजनेस शुरू किया, लेकिन उन्हें इसमें लाखों का नुकसान हुआ। इसके बाद कैलाश खेर डिप्रेशन में आ गए और उन्होंने आत्महत्या की कोशिश की। इससे उबरने के लिए कैलाश खेर पिता के पास ऋषिकेश चले गए और सोचा कि पिता के साथ कर्मकांड में ही हांथ बटाएंगे। लेकिन वहां भी मन नहीं लगा। 
 
साल 2001 में कैलाश खेर ने मुंबई का रुख किया। यहां गुजारा करने के लिए उन्हें जो भी ऑफर मिलते वह उसे तुरंत हामी भर देते। इस दौरान उन्होंने कई सारे जिंगल गाए। कैलाश ने उस दौरान कोका कोला, सिटीबैंक, पेप्सी और होंडा मोटरसाइकिल के लिए अपनी आवाज दी।
 
कैलाश खेर को बॉलीवुड में पहला ब्रेक साल 2003 में मिला। उन्होंने फिल्म 'अंदाज' में 'रब्बा इश्क ना होवे' में अपनी आवाज दी। यह गाना सुपरहिट साबित हुआ। इसके बाद उन्होंने कई सुपरहिट गाने आए और कई हिट एल्बम भी दी। कैलाश खेर ने हिन्दी के अलावा, नेपाली, तमिल, तेलुगु, बंगाली, अड़िया और बंगाली भाषा में भी गाने गाए हैं। 
 

सम्बंधित जानकारी

Show comments

ब्लॉकबस्टर मूवी आरआरआर फिर सिनेमाघरों में हो रही है रिलीज

जान्हवी कपूर अप्सरा जैसी नजर आ रही हैं अपने लेटेस्ट फोटोशूट में

अक्षय कुमार की Housefull 5 में हुई अभिषेक बच्चन की एंट्री

तमन्ना भाटिया की Aranmanai 4 बनी साल 2024 की पहली हिट तमिल मूवी, पहले वीकेंड किया इतना कलेक्शन

लोकसभा चुनाव जीतने के बाद बॉलीवुड को अलविदा कहेंगी कंगना रनौट! बोलीं- लोगों को मेरी जरूरत...

लहंगा-चोली पहन ईशा गुप्ता ने लगाया बोल्डनेस का तड़का, तस्वीरें वायरल

Shehnaaz Gill ने पार की बोल्डनेस की सारी हदें, टॉपलेस होकर फ्लॉन्ट किया क्लीवेज

47 की उम्र में भी बेहद बोल्ड हैं चित्रांगदा सिंह, देखिए एक्ट्रेस का मदहोश करने वाला अंदाज

ऑफ शोल्डर गाउन में दिशा पाटनी ने दिखाई बोल्ड अदाएं, तस्वीरें वायरल

जाह्नवी कपूर ने बढ़ाया इंटरनेट का तापमान, गोल्डन गाउन में शेयर की बोल्ड तस्वीरें

अगला लेख