Dharma Sangrah

Urmila Matondkar ने जैकी श्रॉफ की बनियान पहन लगाई थी समंदर किनारे दौड़

WD Entertainment Desk
रविवार, 4 फ़रवरी 2024 (12:28 IST)
urmila matondkar birthday: 'रंगीला गर्ल' के नाम से मशहूर एक्ट्रेस उर्मिला मातोंडकर 4 फरवरी को अपना 50वां जन्मदिन सेलिब्रेट कर रही हैं। उर्मिला ने अपने फिल्मी करियर की शुरुआत बतौर चाइल्ड आर्टिस्ट की थी। उन्होंने बतौर चाइल्ड आर्टिस्ट फिल्म 'मासूम' में काम किया था। 
 
उर्मिला मातोंडकर को रामगोपाल वर्मा की फिल्म 'रंगीला' से जबरदस्त पहचान मिली थी। साल 1995 में रिलीज हुई फिल्म 'रंगीला' में उर्मिला जैकी श्रॉफ और आमिर खान के साथ नजर आई थी। यह फिल्म जबरदस्त हिट हुई थी, इसके बाद उर्मिला को रंगीला गर्ल के तौर पर पहचाना जाने लगा। 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

A post shared by Urmila Matondkar (@urmilamatondkarofficial)

उर्मिला मातोंडकर ने इस फिल्म से जुड़ा एक दिलचस्प किस्सा साझा किया था। उर्मिला ने फिल्म रंगीला का किस्सा साझा करते हुए बताया था कि फिल्म के सुपरहिट गाने 'तन्हा तन्हा' में उन्होंने समंदर की लहरों पर भागते हुए व्हाइट ड्रेस पहनी थी। वो दरअसल जैकी श्रॉफ की बनियान थी।
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

A post shared by Urmila Matondkar (@urmilamatondkarofficial)

हालांकि शुरुआत में उर्मिला को ये थोड़ा अजीब लगा था लेकिन फिर वो इसके लिए तैयार हो गईं। फिल्म के मेकर्स ने कास्ट को पहले ही बताया था कि गाना इस तरह शूट होगा कि वो किसी भी तरह से कॉपी ना हो। सब कुछ ऑरिजिनल आइडिया के साथ फिल्माया जाएगा जिसके बाद खुद जैकी श्रॉफ ने ये आइडिया दिया था कि उर्मिला को उनकी बनियान पहन लेनी चाहिए।
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

A post shared by Urmila Matondkar (@urmilamatondkarofficial)

इस गाने में उर्मिला मातोंडकर समंदर किनारे एक लॉन्ग बनियान पहने दौड़ती नजर आती हैं। यह फिल्म इतनी हिट हुई कि इसे इंटरनेशनल फिल्म फेस्टिवल ऑफ इंडिया में भी दिखाया गया। इस फिल्म को उस साल 7 फिल्मफेयर अवॉर्ड मिले थे।
Edited By : Ankit Piplodiya

सम्बंधित जानकारी

Show comments

बॉलीवुड हलचल

444 दिन से यूएई की हिरासत में सेलिना जेटली के भाई मेजर विक्रांत, एक्ट्रेस ने इमोशनल पोस्ट किया शेयर

संजय मिश्रा ने IFFI 2025 में की 'वध 2' को लेकर बात, स्पिरिचुअल सीक्वल में लीड बनकर बेहद खुश

शादीशुदा होते हुए सलीम खान ने क्यों रचाई थी हेलेन संग दूसरी शादी?

जब नीना गुप्ता ने विवियन रिचर्ड्स को दी अपनी प्रेग्नेंसी की खबर, मिला था यह जवाब

धुरंधर: 1300 लड़कियों में से चुनी गईं 20 साल की सारा अर्जुन, 40 साल के रणवीर सिंह संग आएंगी नजर

सभी देखें

जरूर पढ़ें

दिवाली पर लाल पटाखा बनीं शिल्पा शेट्टी, ग्लैमरस तस्वीरों से बढ़ाया इंटरनेट का पारा

दिवाली पर दीपिका पादुकोण-रणवीर सिंह ने फैंस को दिया गिफ्ट, बेटी दुआ का चेहरा किया रिवील, देखिए क्यूट तस्वीरें

ट्रेडिशनल लुक से पलक तिवारी ने जीता फैंस का दिल, दिवाली पर आप भी किजिए ट्राई

ईशा गुप्ता ने बोल्ड बिकिनी तस्वीरों से बढ़ाया इंटरनेट का तापमान, देखिए एक्ट्रेस का सिजलिंग लुक

जब फिल्म के लिए कंडोम चाटते नजर आए थे राजकुमार राव, सीन को CBFC ने करवाया था डिलीट!

अगला लेख