कभी कोल्ड ड्रिंक के बक्से उठाते थे कॉमेडी किंग कपिल शर्मा, जानिए 10 खास बातें

WD Entertainment Desk
रविवार, 2 अप्रैल 2023 (16:30 IST)
मशहूर कॉमेडियन कपिल शर्मा 2 अप्रैल को अपना 40वां बर्थडे सेलिब्रेट कर रहे हैं। आज कपिल शर्मा बुलंदियों के शिखर पर हैं, मगर कपिल का ये सफर आसान नहीं रहा। आइए जानते हैं कपिल शर्मा के बारे में 10 खास बातें...
 
1. सफलता हासिल करने से पहले कपिल शर्मा आजीविका कमाने के लिए कोल्ड ड्रिंक के बक्से उठाते थे। वे मुंबई आने से पहले पीसीओ और कपड़े की मिल में भी काम कर चुके थे।
 
2. कपिल शर्मा के पिता जितेंद्र कुमार पंजाब पुलिस में एक हेड कांस्टेबल थे। उनके भाई अशोक शर्मा भी पुलिस में ही काम करते हैं। कपिल ने काफी कम उम्र में ही अपने पिता को कैंसर की वजह से खो दिया था।
 
3. कपिल को ‘द ग्रेट इंडियन लाफ्टर चैलेंज’ के ऑडिशन में रिजेक्ट कर दिया था। बाद में उन्हें कॉल करके बुलाया गया और उन्होंने इस शो को जीतकर खुद को साबित किया।
 
4. कपिल जब बहन की शादी के लिए पैसे जुटा रहे थे, तभी वे संयोग से ‘द ग्रेट इंडियन लाफ्टर चैलेंज’ जीत गए। इससे मिली 10 लाख रुपए की इनामी राशि से उन्होंने धूमधाम से बहन की शादी की।
 
5. कपिल शर्मा कॉमेडियन के साथ-साथ अच्छे सिंगर भी हैं। उन्होंने ऑकेस्ट्रा में भी गाया है। वे इम्प्रोवाइज के लिए मशहूर हैं। उनके बोलने का लहजा और भाषाई पकड़ उन्हें बाकी कॉमेडियन्स से अलग बनाती है।
 
6. 'कॉमेडी नाइट विद कपिल’ ने कपिल को व्यक्तिगत रूप से पहचान दिलाई। इस शो के साथ उनका नाम ही जुड़ गया था। इसकी होस्टिंग उनके लिए मील का पत्थर साबित हुई। आज वे सबसे सफल कॉमेडियन हैं।
7. कपिल शर्मा के बॉलीवुड करियर की बात करें तो वह अब तक दो फिल्मों में काम कर चुके हैं। वे फिल्म 'किस किस को प्यार करूं' और 'फिरंगी' में नजर आ चुके हैं।
 
8. कपिल शर्मा सोशल मीडिया पर ढेर सारे फॉलोअर्स हैं। इससे उनकी फैन फॉलोइंग का अंदाजा लगाया जा सकता है।
9. कपिल शर्मा ने 12 दिसंबर 2018 को अपनी बचपन की दोस्त गिन्नी चतरथ से शादी की। गिन्नी और कपिल कॉलेज में साथ पढ़ते थे।
 
10. कपिल शर्मा की एक प्यारी सी बेटी और एक बेटा है। उनकी बेटी का नाम अनायरा है। वहीं उनके बेटे का जन्म इसी साल 1 फरवरी को हुआ है। 
 

सम्बंधित जानकारी

Show comments

Anupamaa की राजनीति में एंट्री, BJP में शामिल हुईं रूपाली गांगुली

Heeramandi में इन पाकिस्तानी एक्टर्स को कास्ट करना चाहते थे भंसाली, बॉलीवुड की ये हसीनाएं भी थीं पहली पसंद

Heeramandi के सेट पर भंसाली ने अदिति राव हैदरी को रखा भूखा! एक्ट्रेस ने बताई वजह

रणबीर के बाद अब आलिया भट्ट भिड़ेंगी बॉबी देओल से, स्पाई फिल्म में करेंगी जबरदस्त एक्शन

Aamir Khan के माता-पिता नहीं चाहते थे एक्टर बने बेटा, कपिल शर्मा के शो में किया खुलासा

लहंगा-चोली पहन ईशा गुप्ता ने लगाया बोल्डनेस का तड़का, तस्वीरें वायरल

Shehnaaz Gill ने पार की बोल्डनेस की सारी हदें, टॉपलेस होकर फ्लॉन्ट किया क्लीवेज

47 की उम्र में भी बेहद बोल्ड हैं चित्रांगदा सिंह, देखिए एक्ट्रेस का मदहोश करने वाला अंदाज

ऑफ शोल्डर गाउन में दिशा पाटनी ने दिखाई बोल्ड अदाएं, तस्वीरें वायरल

जाह्नवी कपूर ने बढ़ाया इंटरनेट का तापमान, गोल्डन गाउन में शेयर की बोल्ड तस्वीरें

अगला लेख