Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia

'हैरी पॉटर' स्टार लेस्ली फिलिप्स का निधन, 98 साल की उम्र में ली अंतिम सांस

Advertiesment
हमें फॉलो करें harry potter

WD Entertainment Desk

, बुधवार, 9 नवंबर 2022 (11:01 IST)
Photo - Twitter
'हैरी पॉटर' सीरीज में अहम भूमिका निभाने वाले ब्रिटिश एक्टर लेस्ली फिलिप्स का निधन हो गया है। उनकी उम्र 98 साल थी। लेस्ली फिलिप्स लोकप्रिय 'कैरी ऑन' सीरीज में अपनी भूमिकाओं के लिए प्रसिद्ध थे। उन्होंने 'हैरी पॉटर' में सॉर्टिंग हैट को अपनी आवाज दी थी। 

 
खबरों के अनुसार लेस्ली का सोमवार को सोते समय ही निधन हो गया था। वह लंबे वक्त से बीमार चल रहे थे। उन्होंने अपने 80 से अधिक वर्षों के फिल्मी करियर के दौरान 200 से अधिक फिल्मों, टीवी और रेडियो सीरीज में अभिनय किया था। 
 
लेस्ली फिलिप्स की मौत को उनके एजेंट, जोनाथन लॉयड ने कंफर्म किया है। उन्होंने कहा कि फिलिप्स की मौत सोते हुए हुई। वह पहले दो स्ट्रोक से बच गये थे। फिलिप्स के परिवार में उनकी पत्नी जारा हैं। 
 
कैरी ऑन सीरीज की सफलता के बाद फिलिप्स ने डॉक्टर इन द हाउस, टॉम्ब रेडर और मिडसमर मर्डर्स में अभिनय किया था। उन्होंने 1943 के द्वितीय विश्व युद्ध में रॉयल आर्टिलरी में सेकेंड लेफ्टिनेंट के रूप में लड़ाई भी लड़ी थी। वे दिग्गज ब्रिटिश एक्टर्स की लिस्ट में शुमार थे।
Edited By : Ankit Piplodiya 

Share this Story:

Follow Webdunia Hindi

अगला लेख

ऊंचाई की कहानी: सीनियर सिटीजन्स की दोस्ती और रोमांचक यात्रा