Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia

दलेर मेहंदी को मिली राहत, हाईकोर्ट ने दी कबूतरबाजी केस में जमानत, 2 साल की सजा भी निलंबित

हमें फॉलो करें दलेर मेहंदी को मिली राहत, हाईकोर्ट ने दी कबूतरबाजी केस में जमानत, 2 साल की सजा भी निलंबित
, शुक्रवार, 16 सितम्बर 2022 (11:20 IST)
सिंगर दलेर मेहंदी को हाई कोर्ट से बड़ी राहत मिली है। 19 साल पुराने कबूतरबाजी मामले ने कोर्ट ने उन्हें जमानत दे दी है। इतना ही नहीं पटियाला कोर्ट से जो दो साल की सजा दी गई थी, उसे भी अब निलंबित कर दिया गया है। इस मामले में दलेर के भाई शमशेरा भी आरोपी थे, जिनका 2017 में निधन हो गया।

 
मानव तस्करी के 19 साल पुराने मामले में पटियाला की ट्रायल कोर्ट ने दलेर मेहंदी को दोषी करार देते हुए 16 मार्च 2018 को दो साल की सजा सुनाई थी। इस फैसले के खिलाफ दलेर मेहंदी ने पटियाला के एडिशनल सेशंस जज के समक्ष अपील दायर कर चुनौती दी थी। 
 
एडिशनल सेशंस जज ने अपील पर चार साल चली सुनवाई के बाद 14 जुलाई 2022 को दलेर मेहंदी की अपील को खारिज कर सजा को बरकरार रखने का आदेश दिया था। जिला कोर्ट के फैसले के खिलाफ दलेर मेहंदी ने हाईकोर्ट में रिवीजन पिटीशन दायर कर इसे चुनौती दी थी। 
 
गौरतलब है कि दलेर मेहंदी के खिलाफ 2003 में कबूरतबाजी का केस दर्ज हुआ था। मामले में दलेर मेहंदी और उनके भाई के खिलाफ कुल 31 केस दर्ज किए गए थे। उनपर लोगों को अवैध रूप से विदेश भेजने का आरोप लगाया गया था। दलेर पर आरोप था कि वह विदेश में शो के लिए जाते रहते थे।
 
शो के लिए जाते वक्त वह 1998-99 में अवैथ तरीके से 10 लोगों को अपने साथ अमेरिका ले गए। उन्होंने इन लोगों को अपनी टीम का हिस्सा बताया। उन्हें विदेश ले जाने के बदले मोटी रकम ली गई। 
 


Share this Story:

Follow Webdunia Hindi

अगला लेख

अल्मोड़ा जाना चाहते हैं तो पहले इसे पढ़ें