rashifal-2026

हेल्थ अपडेट : 35 दिन बाद भी राजू श्रीवास्तव को नहीं आया होश, अभी भी वेंटिलेटर पर

Webdunia
शुक्रवार, 16 सितम्बर 2022 (17:13 IST)
कॉमेडियन राजू श्रीवास्तव को अस्पताल में भर्ती हुए एक महीने से ज्यादा समय हो गया है। राजू को 10 अगस्त को हार्ट अटैक आने के बाद अस्पताल में भर्ती कराया गया था। इसके बाद से वह वेंटिलेटर पर है। बीच में उन्हें वेंटिलेटर से हटाकर देखा गया था, लेकिन बाद में दोबारा उन्हें लाइफ सपोर्ट सिस्टम पर रख दिया गया। 

 
राजू श्रीवास्तव के फैंस और परिवारवाले लगातार उनके जल्द ठीक होने की प्रार्थना कर रहे हैं। अब राजू श्रीवास्तव के भाई दीपू श्रीवास्तव ने उनकी हेल्थ अपडेट साझा की है। दीपू श्रीवास्तव ने कहा कि उनके भाई धीरे-धीरे ठीक हो रहे हैं, लेकिन वह अभी भी बेहोश है।
 
दीपू ने कहा, हालांकि सुधार की गति धीमी है, लेकिन वह जल्द ही ठीक हो जाएंगे। उनकी हालत स्थिर है और वह फिलहाल वेंटिलेटर पर ही हैं। 35 दिन हो गए हैं, मगर चिकित्सकों का कहना है कि राजू ठीक होने की पूरी कोशिश कर रहे हैं। हमें आप सभी की प्रार्थनाओं की जरूरत है।
 
यह पूछे जाने पर कि क्या परिवार अभिनेता को मुंबई के किसी अन्य अस्पताल में स्थानांतरित करने की योजना बना रहा है, जहां श्रीवास्तव रहते हैं, दीपू ने कहा कि ऐसी कोई योजना नहीं है। उन्होंने कहा, उनका इलाज एम्स में किया जाएगा और उनके ठीक होने के बाद हम उन्हें घर ले जाएंगे। हमें चिकित्सकों पर पूरा भरोसा है।
 
राजू श्रीवास्तव 1980 के दशक के अंत से मनोरंजन जगत में सक्रिय रहे हैं। उन्हें 2005 में स्टैंड-अप कॉमेडी शो द ग्रेट इंडियन लाफ्टर चैलेंज के पहले सीजन में भाग लेने के बाद काफी लोकप्रियता मिली थी। उन्होंने मैंने प्यार किया, बाजीगर, बॉम्बे टू गोवा (रीमेक) और आमदनी अठन्नी खर्चा रुपैया जैसी फिल्मों में अभिनय भी किया है।
 

सम्बंधित जानकारी

Show comments

बॉलीवुड हलचल

रणवीर सिंह की धुरंधर: कहानी, स्टारकास्ट, बजट और हर खास बात, 3 घंटे 30 मिनट का धमाका

'ये रिश्ता क्या कहलाता है' ने टीवी इतिहास में रचा कीर्तिमान, पूरे किए 5000 एपिसोड

मेजर शैतान सिंह भाटी की 101वीं जयंती पर फरहान अख्तर ने भावुक पोस्ट शेयर कर दी श्रद्धांजलि

विपुल अमृतलाल शाह ने लॉन्च किया नया म्यूजिक लेबल, सिद्धिविनायक मंदिर में रिलीज हुआ पहला गाना ‘शुभारंभ’

दुनियाभर में छाने को तैयार भारतीय योद्धा, रिकॉर्ड कीमत पर बिके 'स्वयंभू' के ओवरसीज राइट्स

सभी देखें

जरूर पढ़ें

दिवाली पर लाल पटाखा बनीं शिल्पा शेट्टी, ग्लैमरस तस्वीरों से बढ़ाया इंटरनेट का पारा

दिवाली पर दीपिका पादुकोण-रणवीर सिंह ने फैंस को दिया गिफ्ट, बेटी दुआ का चेहरा किया रिवील, देखिए क्यूट तस्वीरें

ट्रेडिशनल लुक से पलक तिवारी ने जीता फैंस का दिल, दिवाली पर आप भी किजिए ट्राई

ईशा गुप्ता ने बोल्ड बिकिनी तस्वीरों से बढ़ाया इंटरनेट का तापमान, देखिए एक्ट्रेस का सिजलिंग लुक

जब फिल्म के लिए कंडोम चाटते नजर आए थे राजकुमार राव, सीन को CBFC ने करवाया था डिलीट!

अगला लेख